TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Petrol Diesel Price Today : क्या आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव? जानें आपके शहर में क्या है रेट

Petrol Diesel Price Today : वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम एक बार फिर चढ़ने लगे हैं। कच्चे तेल के दाम फिर ऊपरी दायरे में कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 24 March 2022 2:03 AM GMT
petrol diesel price today 31 march 2022 india delhi up fuel rate again increase by 80 paise today
X

Petrol Diesel Price (Photo - Socialmedia)

Petrol Diesel Price 24 March 2022 : देश में बीते दो दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों (petrol and diesel prices) में इजाफा हुआ। 22 और 23 मार्च की सुबह जब देशवासी नींद से जगे तो उनका स्वागत पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम से हुआ। दोनों ही दिन पेट्रोल-डीजल के भाव में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हुई। जिस वजह से अब लोग महंगा तेल भरवा रहे हैं।

गौरतलब है, कि 22 मार्च को 137 दिनों बाद पेट्रोल-डीजल के दाम (petrol and diesel prices)में बदलाव देखने को मिला था। अब लगातार दो दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि हो रही थी तो आज 24 मार्च को लोगों के मन में पहला सवाल था, कि क्या आज तीसरे दिन भी इनके रेट में कोई बदलाव हुआ है। तो, जवाब है नहीं। आज ईंधन की कीमतों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

कच्चे तेल के भाव फिर चढ़े

दरअसल, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम एक बार फिर चढ़ने लगे हैं। कच्चे तेल के दाम फिर ऊपरी दायरे में कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नायमैक्स क्रूड जहां 1.68 प्रतिशत की तेजी के बाद 116.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है वहीं, ब्रेंट क्रूड 1.71 फीसद के उछाल के बाद 123.31 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बना हुआ है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल में उछाल का सिलसिला आज भी जारी है। अभी इसके ऊंचे रहने के आसार नजर आ रहे हैं।

क्या हैं आज पेट्रोल-डीजल के भाव

-आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के भाव कल के स्तरों पर ही बने हुए हैं। दिल्ली में पेट्रोल 97.01 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं, डीजल 88.27 रुपए प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

-वहीं, देश की व्यापारिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के भाव 111.67 रुपए प्रति लीटर हैं, जो अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है। वहीं, डीजल की दरें 95.85 रुपए प्रति लीटर है।

-कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.34 रुपए तो डीजल 91.42 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।

-वहीं, चेन्नई में आज पेट्रोल का भाव 102.91 रुपए है। यहां डीजल के रेट कल के ही स्तर पर बरकरार हैं यानी 92.95 रुपए प्रति लीटर पर बने हुए हैं।

-इसके अलावा, एनसीआर क्षेत्र नोएडा में पेट्रोल 96.89 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 87.86 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-गाजियाबाद में पेट्रोल 96.89 रुपए प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है तो डीजल 88.40 रुपए प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (How to Check Petrol Diesel Price)

अगर आप पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Ka Rate) चेक करना चाहते है, तो आप सुबह 6 बजे के बाद अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेट्रोल और डीजल का दाम (Diesel Petrol Ka Dam) रोजाना सुबह 6 बजे तक जारी कर दिया जाता है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Shahar Me Petrol Diesel Ka Dam) जानना चाहते हैं तो ऑयल कंपनियों पर एसएमएस (SMS) भेज कर अपने शहर में चल रहे पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel Ka Rate) जान सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ नियम फॉलो करने होंगे...

1. आप अपने मोबाइल पर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा।

2. यदि आप बीपीसीएल के ग्राहक है तो आपको अपने मोबाइल पर RSP लिखकर Petrol Ka Dam: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर मैसेज भेजकर मौजूदा समय की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

3. एचपीसीएल कस्टमर HP Price लिखकर Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की नई प्राइस लिस्ट जारी, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर SMS सेंड कर आज के फ्यूल ऑयल का नया भाव जान सकते हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story