×

Petrol Ka Dam: लगातार चौथे दिन भी नहीं बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आपके शहर में क्या है भाव

देश में ईंधन की कीमतों में आज सोमवार (08 नवंबर) को लगातार चौथे दिन कोई इजाफा नहीं देखने को मिला। सरकारी तेल कंपनियों ने नवंबर महीने के दूसरे हफ्ते के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।

aman
By aman
Published on: 8 Nov 2021 2:22 AM GMT
Petrol Ka Dam: नहीं बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम, वाहन चालकों को राहत, जानें आज का फ्यूल रेट
X

पेट्रोल डीजल का दाम (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Petrol Ka Dam: देश में ईंधन की कीमतों में आज सोमवार (08 नवंबर 2021) को लगातार चौथे दिन कोई इजाफा नहीं देखने को मिला। सरकारी तेल कंपनियों ने नवंबर महीने के दूसरे हफ्ते के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं होने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

बता दें, कि दिवाली के मौके केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों में बड़ी राहत मिली थी। आज लगातार चौथे दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price Today) में किसी तरह की कोई वृद्धि नहीं की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) की ओर से जारी रेट लिस्ट के अनुसार आज देश की व्यापारिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का दाम (Petrol ka dam) 109.98 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं, दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 103.97 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

देश में ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों पर पिछले सप्ताह बुधवार को तब ब्रेक लगा था, जब केंद्र सरकार ने ईंधनों पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में कमी का ऐलान किया था। दिवाली से एक दिन पहले ईंधन की कीमतों में कमी ने त्योहारी सीजन में आम लोगों को राहत दी। केंद्र द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती के बाद बीजेपी शासित राज्यों ने अपनी तरफ से भी ईंधनों पर VAT में कमी लाकर आम आदमी को दोगुनी राहत दी है। हालांकि, अभी भी कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगे दरों पर बिक रहे हैं। ये सभी गैर बीजेपी शासित राज्य हैं।

देश के कुछ प्रमुख शहरों में क्या है आज पेट्रोल-डीजल का रेट?

-राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 103.97 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-व्यापारिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

-यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपए तो डीजल 86.80 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-बेंगलुरु में पेट्रोल 100.58 रुपए तो डीजल 85.01 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-भोपाल में पेट्रोल 107.23 रुपए तो डीजल 90.87 रुपए प्रति लीटर है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (How to Check Petrol Diesel Price)?


अगर आप पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Ka Rate) चेक करना चाहते है, तो आप सुबह 6 बजे के बाद अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेट्रोल और डीजल का दाम (Diesel Petrol Ka Dam) रोजाना सुबह 6 बजे तक जारी कर दिया जाता है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Shahar Me Petrol Diesel Ka Dam) जानना चाहते हैं तो ऑयल कंपनियों पर एसएमएस (SMS) भेज कर अपने शहर में चल रहे पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel Ka Rate) जान सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ नियम फॉलो करने होंगे...

1. आप अपने मोबाइल पर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा।

2. यदि आप बीपीसीएल के ग्राहक है तो आपको अपने मोबाइल पर RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर मैसेज भेजकर मौजूदा समय की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

3. एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर SMS सेंड कर आज के फ्यूल ऑयल का नया भाव जान सकते हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story