×

Petrol Ka Dam: वाहनचालकों को बड़ी राहत, पेट्रोल का नया दाम जारी, आज तेल का रेट इतना

Petrol Ka Dam: मुंबई में पेट्रोल के दाम पिछले महीने 96.81 रुपए प्रति लीटर था, लेकिन एक महीने में दाम बढ़कर 103.42 रुपए पहुंच गए।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 21 Jun 2021 1:48 AM GMT
Petrol Ka Dam
X

पेट्रोल का दाम चुकाता ग्राहक ( फोटो  : सोशल मीडिया )

Petrol Ka Dam: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत में उछाल से घरेलू बाजार में पेट्रोल डीजल रेट (Petrol Diesel Rate) बढ़ता जा रहा है। बीते दिन पेट्रोल के दाम 105 रुपए के पार चले गए थे, तो वहीं डीजल की कीमत भी सैकड़ा से ज्यादा हो गई है। इस महीने अब तक कई बार पेट्रोल की कीमत (Petrol Ki Kimat) और डीजल की कीमत (Diesel Ki Kimat) में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। पेट्रोल प्राइज (Petrol Price) के साथ ही डीजल का दाम (Diesel Ka Dam) आसमान छूने लगे हैं।

मुंबई में पेट्रोल के दाम पिछले महीने 96.81 रुपए प्रति लीटर था, लेकिन एक महीने में दाम बढ़कर 103.42 रुपए पहुंच गए। वहीं डीजल का दाम पिछले महीने 87.79 रुपए था, लेकिन जून में डीजल का प्राइज 95.14 रुपए हो गया। कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है। प्रतिदिन सुबह पेट्रोल के नए दाम (Aaj Petrol Ka Dam) जारी किये जाते हैं। आज पेट्रोल का रेट (Aaj Petrol Ka Rate) नहीं बढ़ा है। वहीं आज डीजल का रेट (Aaj Diesel Ka Rate) नें भी बदलाव नहीं हुआ है।

आज पेट्रोल का दाम कितना है (Petrol Ka Dam Aaj Kitna Hai)


आज सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) जैसे इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (BPCL) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (HPCL) ने ताजा पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) जारी की। आज पेट्रोल का भाव (Petrol Ka Bhav) और डीज़ल का भाव (Diesel Ka Bhav) में तब्दीली नहीं हुई है।

आपके शहर में पेट्रोल -डीजल का रेट आज का


शहर पेट्रोल का दामडीजल की कीमत
दिल्ली97.2888.03
मुंबई103.4295.5
चेन्नई 98.4592.63
कोलकाता97.1790.87
भोपाल105.4996.71
लखनऊ94.4888.43
जयपुर 103.9497.05
पटना99.3393.35
बेंगलुरु100.5393.32

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव (How to Check Petrol Diesel Price)

ग्राहक अगर घर बैठे अपने शहर का पेट्रोल-डीजल का प्रतिदिन का दाम जानना चाहते है, तो वह बड़ी आसानी से पता ताजा रेट चेक कर सकते हैं। तेल रिफिलिंग कराने के लिए घर से निकलने से पहले वाहन चालक पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट SMSके जरिए जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड कर दें। वहीं बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर SMS सेंड कर नया भाव जान सकते हैं।

रोजाना 6 बजे बदलती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह छह बजे बदलाव होता है और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Shivani

Shivani

Next Story