×

Petrol Ka Dam: चालकों के लिए खुशखबरी, तीन दिन से नहीं बढ़े डीजल-पेट्रोल के दाम, अब ईंधन होगा सस्ता

Petrol Ka Dam: एक रिपोर्ट के मुताबिक, भले ही सरकार देश में पेट्रोल के दाम और डीजल की कीमत को बढ़ने से रोकने में नाकाम रही हो, फिर भी अगले महीने ईंधन के दाम घट सकते हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 20 July 2021 2:23 AM GMT
Petrol Ka Dam
X

पेट्रोल पंप पर तेल भरता कर्मचारी

Petrol Ka Dam: भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम (Diesel Petrol Price) लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन एक रिपोर्ट सामने आई है जो ग्राहकों के लिए खुशखबरी से कम नहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, भले ही सरकार देश में पेट्रोल के दाम (Petrol Ke Dam) और डीजल की कीमत (Diesel Ki Kimat) को बढ़ने से रोकने में नाकाम रही हो, फिर भी अगले महीने ईंधन के दाम (Fuel Rate) घट सकते हैं। ऐसे में एक उम्मीद जगी है कि शायद अगस्त में लोगों की बचत बच सके और बिगड़ा हुआ बजट एक बार फिर पटरी पर लौट आए। तीन-चार दिनों से डीजल का रेट (Diesel Ka Rate) वैसे भी नहीं बढ़ा है। पेट्रोल की कीमत (Petrol Ki Kimat) की बात करें तो लगातार तीसरे दिन पेट्रोल का रेट (Petrol Rate) स्थिर है। चालकों के लिए ये खबर राहत की है।

पेट्रोल का दाम कितना बढ़ा (Petrol Ka Dam Aaj Kitna Badha)

चालक दो-तीन दिन से पेट्रोल पंप पर जाते हैं तो एक सकून रहता होगा कि आज ईंधन की ज्यादा कीमतें नहीं चुकानी पड़ेंगी। लगातार तीसरे दिन आज पेट्रोल के दाम स्थिर है। सरकारी तेल कंपनियों से आज भी राहत दी। रोजाना ईंधन के नए दाम सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं। आज रेट जारी हुए तो ग्राहकों के लिए सुकून भरी खबर रही। डीजल के दाम तो पहले ही कई दिनों से नहीं बदले हैं। ऐसे में आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.9 रुपए हो गई है और आज डीजल के दाम (Diesel Ka Dam) न बदलने से 89.93 रुपए लीटर डीजल मिल रहा है।

आज क्या है डीजल- पेट्रोल का दाम (Aaj Kya Hai Diesel Petrol Ka Dam)


शहर (City Petrol Price)

आज पेट्रोल का दाम (Aaj Ka Petrol Ka Dam)

आज डीजल का दाम (Aaj Ka Diesel Ka Dam)

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का दाम (Delhi Petrol Diesel Price)

101.9

89.93

मुंबई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Mumbai)

107.89

97.51

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Chennai)

102.55

97.44

कोलकाता पेट्रोल-डीजल का दाम (Calcutta Petrol Diesel Rate)

102.1493.08

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Lucknow)

98.98

90.32

भोपाल में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Bhopal)

110.2798.72

जयपुर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Jaipur)

108.78

99.08

पटना में पेट्रोल-डीजल का दाम (Patna Petrol Ka Rate)

104.31

98.72

बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल का दाम (Today Bangalore Petrol Diesel Price)

104.31

95.32

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव (How to Check Petrol Diesel Price)

वाहन चालक बिना पेट्रोल पम्प जाए, घर बैठे भी पेट्रोल डीजल नया दाम (Petrol Price) जान सकते हैं। पेट्रोल डीजल का उस दिन का रेट जानकार ही आप अपनी गाड़ी की टंकी भरवाकर पैसों की बजत कर सकते हैं। अपने शहर का रोजाना पेट्रोल-डीजल का दाम जानना बेहद आसान है, ताजा रेट चेक करने के लिए घर से निकलने से पहले वाहन चालक पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट SMS के जरिए जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड कर दें। वहीं बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर SMS सेंड कर नया भाव जान सकते हैं।

अगस्त में क्यों घट सकते हैं पेट्रोल के दाम (August Me Kyun Ghat Sakte Hain Petrol Ke Dam)

दरअसल, ओपेक प्लस देशों ने कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ाने का फैसला लिया है। ऐसे में अगले महीने ने OPEC देश तेल का उत्पादन बढ़ा देंगे। कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ने से घरेलू बाजार में तेल की आपूर्ति होगी और कीमतों में कमी आने की उम्मीद है।


हालाँकि कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने की वजह ओपेक प्लस देशों की दरियादिली नहीं बल्कि कोरोना संकट से उबरने वाले देशों में आयल की डिमांड बढ़ना है। बता दें कि पिछले महीने कच्चे तेल का क्लोजिंग भाव 73.14 डॉलर प्रति बैरल था। वहीं जुलाई में क्रूड आयल का क्लोजिंग प्राइस 78 डॉलर प्रति बैरल तक के स्तर पर पहुंच गया। तीन महीनों से लगातार दाम बढ़ने के बाद इस महीने तेल में करीब दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी ।

कहा जा रहा है कि OPEC देश हर महीने रोजाना 4 लाख बैरल कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाएंगे। ऐसे में सितंबर तक मौजूदा उत्पादन के मुकाबले 8 लाख बैरल कच्चा तेल हर दिन बनाया जाएगा। इस आंकड़े के हिसाब से इस साल के अंत यानी दिसंबर तक कच्चे तेल का प्रोडक्शन 20 लाख बैरल रोजाना के हिसाब से बढ़ेगा।

Shivani

Shivani

Next Story