TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Petrol Ka Dam: पेट्रोल का दाम आज क्या है, Indian Oil-HPCL ने किया Fuel Rate जारी

Petrol Ka Dam: एक महीने से ज्यादा दिनों से पेट्रोल के दामों में बदलाव नहीं हुआ यानि पेट्रोल की कीमत लगातार एक जैसी बनी हुई है। आज डीजल के दाम में भी बदलाव नहीं हुआ है।

Shivani
Written By ShivaniReport Network
Published on: 18 Aug 2021 3:28 AM GMT
Petrol Ka Dam
X

पेट्रोल पंप (File Photo)

Petrol Ka Dam: पेट्रोल के दाम में आज फिर राहत मिली है। सरकार तेल कंपनियों (Oil Compaines) ने जो आज का ईंधन रेट जारी किया, उसके तहत आज पेट्रोल का दाम (Aaj Petrol Ka Dam) एक बार फिर से स्थिर बना हुआ है। एक महीने से ज्यादा दिनों से पेट्रोल के दामों में बदलाव नहीं हुआ यानि पेट्रोल की कीमत लगातार (Petrol Ki Kimat) एक जैसी बनी हुई है। आज डीजल के दाम (Aaj Diesel Ka Dam) में भी बदलाव नहीं हुआ है।

पेट्रोल का दाम कितना बढ़ा (Petrol Ka Dam Aaj Kitna Badha)

आखिरी बार पेट्रोल का रेट (Petrol Ka Rate) 14 जुलाई को बढ़ा था। उस दिन पेट्रोल 35 पैसे महंगा हुआ था। इसके पहले पेट्रोल की कीमत 101.6 रुपए प्रति लीटर थी। हालांकि उसके बाद पेट्रोल दिल्ली में 101.9 रुपए लीटर हो गया और तब से अब तक यानि 18 अगस्त तक पेट्रोल 101.9 रुपए लीटर की कीमत में बिक रहा है। उम्मीद है कि इस महीने भी पेट्रोल का रेट नहीं बढ़ेगा।

डीजल के रेट (Diesel Ka Rate) की बात करें तो आखिरी बार 14 जुलाई को डीजल 15 पैसे महंगा हुआ था। इसके पहले तक डीजल 89.78 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। 15 पैसे बढ़ोतरी के बाद से डीजल 89.93 रुपए प्रति लीटर का हो गया, तब से अब तक कीमत स्थिर है।

आज क्या है डीजल- पेट्रोल का दाम (Aaj Kya Hai Diesel Petrol Ka Dam)

अब जान लीजिए कि आपके शहर में पेट्रोल का रेट क्या है आज...

आपके शहर में डीजल-पेट्रोल का दाम (Shahr Me Petrol Ka Dam

आज पेट्रोल का दाम (Aaj Ka Petrol ka Dam)

आज डीजल का दाम (Aaj Diesel Ka Dam)

दिल्ली में पेट्रोल का दाम (Delhi Me Ek Litre Petrol Ka Dam)

101.989.93

मुंबई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Mumbai)

107.8997.51

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Chennai)

102.55

94.44

कोलकाता पेट्रोल-डीजल का दाम (Calcutta Petrol Diesel Rate)

102.14

98.04

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Lucknow)

98.98

90.32

भोपाल में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Bhopal)

110.27

98.72

जयपुर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Jaipur)

108.78

99.08

पटना में पेट्रोल-डीजल का दाम (Patna Petrol Ka Rate)

104.31

95.57

बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल का दाम (Today Bangalore Petrol Diesel Price)

105.3195.32

पेट्रोल 100 के पार कहां (Petrol 100 Rs Ke Par)

वैसे तो लगभग देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल प्राइज आसमान छू रहा है। 125 से ज्यादा शहरों में पेट्रोल 100 रुपए से ज्यादा की कीमत में है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत बहुत ज्यादा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 110 रुपए के पार है, तो राजस्थान के जयपुर में 108 रुपए से ज्यादा महंगा है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.89 रुपए प्रति लीटर है।

पेट्रोल डीजल का दाम कैसे चेक करें (How to Check Petrol Diesel Price)

पेट्रोल और डीजल के दाम रोज सुबह 6 बजे तक अपडेट कर दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आपको नए दाम के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए बस आपको इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड कर दें। वहीं बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं।

वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर SMS सेंड कर नया भाव जान सकते हैं। जाहिर है कि कभी कभी पेट्रोल और डीजल का दाम न पता होने पर आपको दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है, ऐसे में इस बेहद आसान तरीके से आप खुद ही घर से निकलने से पहले पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट SMS के जरिए जान सकते हैं।

Shivani

Shivani

Next Story