×

Petrol Ka Dam: डीजल की कीमत जल्द 100 के पार, जानिए पेट्रोल का दाम आज कितना

Petrol Ka Dam: कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए के पार है। वहीं डीजल का रेट भी अब सैकड़ा पार करने वाला है। कुछ शहरो में डीजल 99 रुपए तक हो गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 10 Jun 2021 2:11 AM GMT
Petrol Ka Dam
X

पेट्रोल पंप कर्मी (Concept Image Social Media)

Petrol Ka Dam : पिछले कई दिनों से डीजल पेट्रोल का दाम (Diesel-Petrol Price) बदल रहा है। इस महीने कई बार पेट्रोल का रेट (Petrol Ka Rate) बढ़ गया है। वहीं डीजल की कीमत (Diesel Ki Kimat) में भी इजाफा हुआ। हालांकि आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी आने से पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर हैं। आज पेट्रोल का रेट (Aaj Petrol Ka Rate) नहीं बदला है। वहीं आज डीजल का रेट (Aaj Diesel Ka Rate) भी स्थिर है।

आज पेट्रोल का दाम कितना है (Petrol Ka Dam Aaj Kitna Hai)

भारत में तेल के दाम पिछले महीने 16 बार बढ़े। कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है। वही डीजल का दाम भी लगभग सैकड़ा पार करने के करीब पहुंच गया है। प्रतिदिन सुबह पेट्रोल के नए दाम (Aaj Petrol Ka Dam) जारी किये जाते हैं। जिसके मुताबिक, आज सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) जैसे इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (BPCL) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (HPCL) ने ताजा पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) जारी की। आज पेट्रोल का भाव (Petrol Ka Bhav) और डीज़ल का भाव (Diesel Ka Bhav) नहीं बढ़ा, हालांकि कल तेल के दामों में बदलाव हुआ था।

आपके शहर में पेट्रोल -डीजल का रेट आज का

शहर आज पेट्रोल का दाम प्रति लीटरआज डीजल की कीमत प्रति लीटर
दिल्ली95.6286.53
मुंबई101.8293.9
चेन्नई 96.9991.2
कोलकाता95.5889.37
भोपाल 103.7795.11
लखनऊ 92.8786.92
जयपुर102.2095.43
पटना97.7391.82
भुवनेश्वर96.3694.28

ध्यान दें कि कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए के पार है। वहीं डीजल का रेट भी अब सैकड़ा पार करने वाला है। कुछ शहरो में डीजल 99 रुपए तक हो गया है। जिस तरह से फ्यूल रेट बढ़ रहे हैं, जल्द ही डीजल 100 रुपए प्रति लीटर से महंगा बिकने लगेगा।

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव (How to Check Petrol Diesel Price)

ग्राहक अगर घर बैठे अपने शहर का पेट्रोल-डीजल का प्रतिदिन का दाम जानना चाहते है, तो वह बड़ी आसानी से पता ताजा रेट चेक कर सकते हैं। तेल रिफिलिंग कराने के लिए घर से निकलने से पहले वाहन चालक पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट SMSके जरिए जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड कर दें। वहीं बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर SMS सेंड कर नया भाव जान सकते हैं।

रोजाना 6 बजे बदलती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह छह बजे बदलाव होता है और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Shivani

Shivani

Next Story