×

Petrol Ka Dam: खुशखबरी, इस हफ्ते कम हो सकता है पेट्रोल का दाम, इन शहरों पर पड़ेगा असर

Petrol Ka Dam : यूपी-बिहार, बंगाल, गुजरात समेत तमाम राज्यों की राजधानी में पेट्रो- डीजल का अलग अलग दाम है। इन राजधानियों में ईंधन का रेट क्या है, इसकी पूरी सूची नीचे दी जा रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 4 Aug 2021 3:00 AM GMT
Petrol Ka Dam:
X

पेट्रोल पंप (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Petrol Ka Dam: बुधवार को सीएनजी और ऑटो गैस के दामों में बदलाव हुआ है लेकिन पेट्रोल डीजल के दाम ने आज भी राहत दी है। लगभग 20 दिन होने को है और पेट्रोल- डीजल का रेट (Petrol-Diesel Rate) स्थिर बना हुआ है। वाहन चालकों के लिए अपनी दो पहिया और चार पहिया वाहन की टंकी फुल कराने के लिए ये समय उपयुक्त है। वैसे विशेषज्ञों की मानें तो भले ही पिछले 17-18 दिनों में ईंधन के दामों (Fuel Rate) में बदलाव नहीं हुआ लेकिन इस महीने भी पेट्रोल डीजल की कीमत में इजाफा नहीं होगा बल्कि पेट्रोल और डीजल अब सस्ता हो सकता है।

पेट्रोल का दाम 4 अगस्त (Petrol Ka Dam 4 August)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल के दाम लगातार कम होते जा रहा है, इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ रहा है। 18 दिनों से भारत में ईंधन का दाम में बदलाव नहीं हुआ है। आज का पेट्रोल का दाम भी स्थिर है। आज पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 101.9 रुपए लीटर है। राजधानी में डीजल की कीमत आज 89.93 रुपए है। मुंबई में पेट्रोल का दाम 107.89 रुपए लीटर और मुंबई में डीजल 97.51 रुपए का मिल रहा है।

यूपी, बिहार, बंगाल, गुजरात समेत तमाम राज्यों की राजधानी में पेट्रोल और डीजल का अलग अलग दाम हैं। इन राजधानियों में ईंधन का रेट क्या है, इसकी पूरी सूची नीचे दी जा रही है।

शहर (City Petrol Price)

आज पेट्रोल का दाम (Aaj Ka Petrol Ka Dam)

आज डीजल का दाम (Aaj Ka Diesel Ka Dam)

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का दाम (Delhi Petrol Diesel Price)

101.989.93
मुंबई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Mumbai Petrol Diesel Price)107.8997.51

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Chennai)

102.55

94.44

कोलकाता पेट्रोल-डीजल का दाम (Calcutta Petrol Diesel Rate)

102.14

93.08

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Lucknow)

98.98

90.32

भोपाल में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Bhopal)

110.27

98.72

जयपुर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Jaipur)

108.78

90.28

पटना में पेट्रोल-डीजल का दाम (Patna Petrol Ka Rate)

104.31

95.57

बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल का दाम (Today Bangalore Petrol Diesel Price)

105.31

95.32

पेट्रोल का दाम कब कम होगा(Petrol Ka Dam Kab Kam Hoga)

जिस तरह से ईंधन के दाम राहत दे रहे हैं और तेल उत्पादन करने वाले देश कच्चे तेल के प्रोडक्शन को बढ़ाने की तैयारी में हैं, उससे ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि भारत में पेट्रोल के दाम इस हफ्ते कम हो सकते हैं। हालांकि अभी दाम में ज्यादा गिरावट नहीं आने की संभावना है लेकिन डीजल और पेट्रोल के दाम कम होने से मौजूदा समय में जिन 125 शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रूपए पार कर चुका है, वहां के ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है।

पेट्रोल 100 के पार कहां (Petrol 100 Rs Ke Par)

वैसे तो लगभग देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल प्राइज आसमान छू रहा है। 125 से ज्यादा शहरों में पेट्रोल 100 रुपए से ज्यादा की कीमत में है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत बहुत ज्यादा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 110 रुपए के पार है, तो राजस्थान के जयपुर में 108 रुपए से ज्यादा महंगा है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.89 रुपए प्रति लीटर है।

Shivani

Shivani

Next Story