×

Petrol Ka Dam: आपके शहर में पेट्रोल का दाम कितना है, आज ईंधन का नया रेट क्या है, जानिए एक क्लिक में

Petrol Ka Dam: भारत की सरकारी तेल कंपनियों से 15 जुलाई के बाद से लगातार ग्राहकों को राहत दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के उत्पादन और भाव में बदलाव का असर घरेलू बाजार पर कई दिनों से देखा जा रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 2 Aug 2021 2:56 AM GMT
Petrol Ka Dam
X

पेट्रोल पंप पर कर्मचारी (photo Social Media)

Petrol Ka Dam: बीते दिन यानि अगस्त के पहले ही दिन गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ। पिछला महीना खत्म होते-होते सोने का भाव 720 रुपए तीन दिन में बढ़ गया। ग्राहको को सोना-चांदी के रेट और गैस सिलेंडर का दाम में बढ़ोतरी होने से झटका लगा लेकिन इस सब के बीच पेट्रोल के दाम (Petrol Ka Dam) ने राहत दी है। ईंधन का दाम पिछले एक महीने में से 15 दिन तक स्थिर बना रहा। न तो पेट्रोल के दाम बढ़े और न ही ईँधन के।

भारत की सरकारी तेल कंपनियों से 15 जुलाई के बाद से लगातार ग्राहकों को राहत दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के उत्पादन और भाव में बदलाव का असर घरेलू बाजार पर कई दिनों से देखा जा रहा है। लगातार बढ़ने वाले ईंधन के दाम पर ब्रेक लगा हुआ है। अब नया महीना शुरु हो गया। उम्मीद है कि इस महीने पेट्रोल और डीजल के रेट (Diesel Ka Dam) में कमी आ सकती है। इसकी वजह बताई जा रही है तेल का उत्पादन करने वाले देशों का बड़ा फैसला।

पेट्रोल के दाम कब होंगे कम (Petrol Ka Dam Kab Hoga Kam)

दरअसल, तेल का उत्पादन करने वाले देशों ने कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ाने का फैसला लिया है। ऐसे में इस महीने ने OPEC देश तेल का उत्पादन बढ़ा देंगे। कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ने से घरेलू बाजार में तेल की आपूर्ति होगी और कीमतों में कमी आने की उम्मीद है। हालाँकि कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने की वजह ओपेक प्लस देशों की दरियादिली नहीं बल्कि कोरोना संकट से उबरने वाले देशों में आयल की डिमांड बढ़ना है।


बता दें कि जून में कच्चे तेल का क्लोजिंग भाव 73.14 डॉलर प्रति बैरल था। वहीं जुलाई में क्रूड आयल का क्लोजिंग प्राइस 78 डॉलर प्रति बैरल तक के स्तर पर पहुंच गया। तीन महीनों से लगातार दाम बढ़ने के बाद इस महीने तेल में करीब दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी ।

RBI गवर्नर की पेट्रोल-डीजल के दाम पर सलाह

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने पिछले महीने केंद्र की मोदी सरकार को पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में कमी करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि ईंधन पर टैक्स घटाने से कीमतों में कमी आ सकती है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से पटरी पर लाने के लिए आरबीआई महंगाई पर नियंत्रण करना चाहता है। केंद्रीय बैंक का अब मुख्य फोकस अर्थव्यवस्था को फिर से उभारने पर है। आरबीआई गवर्नर के इस बयान के बाद कीमतों के कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

आज क्या है डीजल- पेट्रोल का दाम (Aaj Kya Hai Diesel Petrol Ka Dam)

अब जान लीजिए कि आपके शहर में पेट्रोल का रेट क्या है आज...

शहर (City Petrol Price)

आज पेट्रोल का दाम (Aaj Ka Petrol Ka Dam)

आज डीजल का दाम (Aaj Ka Diesel Ka Dam)

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का दाम (Delhi Petrol Diesel Price)

101.9

89.93

मुंबई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Mumbai)

107.89

97.51

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Chennai)

102.55

94.44

कोलकाता पेट्रोल-डीजल का दाम (Calcutta Petrol Diesel Rate)

102.14

93.08

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Lucknow)

98.98

90.32

भोपाल में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Bhopal)

110.27

98.72

जयपुर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Jaipur)

108.78

99.08

पटना में पेट्रोल-डीजल का दाम (Patna Petrol Ka Rate)

104.31

95.57

बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल का दाम (Today Bangalore Petrol Diesel Price)

105.31

95.32


Shivani

Shivani

Next Story