TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Petrol Ka Dam: पेट्रोल का दाम कितना बदला आज, क्या है डीजल का रेट, तेल भरवाने से पहले जरूर कर लें चेक

Petrol Ka Dam: सरकारी तेल कंपनियों ने आज का ताजा डीजल पेट्रोल का दाम जारी कर दिया है। पेट्रोल पंप जाने से पहले आज यानि 26 अगस्त को पेट्रोल का दाम क्या है और कितने रुपए बदला है, ये जानकर ही पेट्रोल रिफिल करवाएं।

Shivani
Written By ShivaniNewstrack Network
Published on: 26 Aug 2021 2:49 AM GMT
Petrol Ka Dam
X

पेट्रोल पंप पर तेल भरता कर्मचारी

Petrol Ka Dam: वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप महंगे पेट्रोल के दाम से परेशान है और पेट्रोल का रेट कम होने का इंतजार कर रहे हैं तो पहले आज का पेट्रोल का दाम जान लीजिए। डीजल वाली गाड़ी से चलते हैं तो डीजल का भी नया दाम जान लीजिए। अगर आप जानना चाहते हैं कि पेट्रोल का दाम कब कम होगा, कब बढ़ सकता है तो पहले पिछले एक महीने के पेट्रोल के दाम पर नजर डालिए और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ईंधन के दामों पर किए गए एलान के बारे में जान लीजिए।

आज पेट्रोल का दाम क्या है

सरकारी तेल कंपनियों ने आज का ताजा डीजल पेट्रोल का दाम जारी कर दिया है। पेट्रोल पंप जाने से पहले आज यानि 26 अगस्त को पेट्रोल का दाम क्या है और कितने रुपए बदला है, ये जानकर ही पेट्रोल रिफिल करवाएं। दरअसल हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन आयल और अन्य तेल कंपनियों द्वारा जारी ईंधन के दामों पर नजर डालें तो आज पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीते दिन भी पेट्रोल के दाम स्थिर थे, हालांकि इस महीने में दो बार पेट्रोल के दाम में बदलाव हुआ। ये ग्राहकों के लिए राहत की खबर इसलिए रही क्योकि पिछले ढेड महीने से पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

पेट्रोल का दाम कब-कब कम हुआ

14 जुलाई को आखिरी बार पेट्रोल का दाम बढ़ा। उसके बाद एक महीने से ज्यादा हो गया लेकिन पेट्रोल के दाम स्थिर रहे। ग्राहक दाम कम होने का इंतजार करते रहे। हालांकि उनका इंतजार खत्म हुआ रक्षाबंधन के दिन, जब पेट्रोल की कीमतों में कमी आई। 22 अगस्त के बाद 24 अगस्त को पेट्रोल का दाम एक बार फिर सस्ता हुआ। दाम में अधिक कमी नहीं आई लेकिन जिन शहरों में पेट्रोल 100 रुपए लीटर पहुंच चुका था, वहां दाम काबू में आ गए।

आज डीजल का दाम क्या है

वहीं बात डीजल के दाम की बात करें तो डीजल का दाम आज स्थिर है। इस महीने डीजल की कीमत तीन बार कम हुई, जिससे डीजल सैकड़ा पार नहीं कर सका। कई शहरों में डीजल की कीमत 100 रुपए से कुछ पैसों की कमी पर थी, लेकिन फिलहाल डीजल का दाम भी काबू में है। डीजल का दाम भी 13 जुलाई के बाद से नहीं बदला था, हालही में डीजल की कीमतें कम हुई हैं। दिल्ली में आज डीजल का रेट 89.98 रुपए लीटर है।

चलिए जानते हैं कि आज आपके शहर में डीजल- पेट्रोल का दाम क्या है...

शहर (City Petrol Price)

आज पेट्रोल का दाम (Aaj Ka Petrol Ka Dam)

आज डीजल का दाम (Aaj Ka Diesel Ka Dam)

दिल्ली में पेट्रोल का दाम (Delhi Me Ek Litre Petrol Ka Dam)

101.55

89.98

मुंबई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Mumbai)

107.58

96.53

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Chennai)

99.25

93.57

कोलकाता पेट्रोल-डीजल का दाम (Calcutta Petrol Diesel Rate)

101.88

92.04

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Lucknow)

98.62

89.35

भोपाल में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Bhopal)

109.97

97.78

जयपुर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Jaipur)

108.48

98.12

पटना में पेट्रोल-डीजल का दाम (Patna Petrol Ka Rate)

104.5

94.81

बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल का दाम (Today Bangalore Petrol Diesel Price)

105.4

94.39

पेट्रोल रेट जानने का आसान स्टेप (Petrol Ka Rate Kaise Karen Check)

पेट्रोल का दाम को चेक करना बेहद आसान है। बस इसके लिए चाहिए होता है आपको अपना मोबाईल। इन आसान स्टेप्स को फाॅलो करके आप रेट जान सकते हैं।

अगर आपको इंडियन ऑयल का पेट्रोल रेट जानना है तो RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड कर दीजिए।

आप बीपीसीएल के ग्राहक हैंं तो RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर मैसेज भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं।

एचपीसीएल से पेट्रोल-डीजल भरवाते हैं तो वहां का रेट जानने के लिए HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर SMS सेंड कर नया भाव जान सकते हैं।

जाहिर है कि कभी कभी पेट्रोल और डीजल का दाम न पता होने पर आपको दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है, ऐसे में इस बेहद आसान तरीके से आप खुद ही घर से निकलने से पहले पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट SMS के जरिए जान सकते हैं।

Shivani

Shivani

Next Story