TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Petrol Ka Dam: आखिरकार एक महीने बाद डीजल का दाम हुआ कम, पेट्रोल का दाम क्या है आज

Petrol Ka Dam: डीजल का रेट आज बदल गया है। आज सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल का दाम कम कर दिया है। दिल्ली में डीजल के दाम में 40 पैसे की गिरावट दर्ज की गई।

Shivani
Written By ShivaniNewstrack Network
Published on: 19 Aug 2021 2:36 AM GMT (Updated on: 19 Aug 2021 2:55 AM GMT)
Petrol Ka Dam
X

पेट्रोल पंप कर्मी (Concept Image Social Media)

Petrol Ka Dam: ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। एक महीने से ज्यादा दिनों से ईंधन के दामों में कोई बदलाव न होने के बाद आज ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। डीजल का रेट आज बदल गया है। आज सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल का दाम कम कर दिया है। दिल्ली में डीजल के दाम में 40 पैसे की गिरावट दर्ज की गई तो वहीं मुंबई में डीजल का दाम 41 पैसे प्रति लीटर और कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत में 46 पैसे की कमी आई है। डीजल के दाम कम होने से ग्राहकों की उम्मीद जगी है कि ईंधन के रेट अभी और कम हो सकते हैं। बात पेट्रोल के दाम की करें तो आज पेट्रोल का दाम भी जारी हो गया है। पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए हैं। न तो पेट्रोल महंगा हुआ है और न ही सस्ता।

पेट्रोल का दाम क्या है आज (Petrol Ka Dam Kya Hai Aaj)

बात करें कि आज पेट्रोल का दाम (Aaj Petrol Ka Dam) और डीजल का आज का दाम (Diesel Ka Aaj Ka Dam) कितना है, तो आज सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में पेट्रोल के दाम (Tel Ke Dam) 19 अगस्त को स्थिर हैं। बीती 14 जुलाई से पेट्रोल के दाम नहीं बढ़े हैं। हालांकि पेट्रोल का दाम कुछ शहरो में 110 रुपए के पार हो चुका है। रेट में बदलाव न होने से आज पेट्रोल का दाम पुराना वाला ही है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.9 रुपए है तो वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 107.89 रुपए में बिक रहा है।

जानिए आपके शहर का पेट्रोल का रेट आज का....

शहर (City Petrol Price)

आज पेट्रोल का दाम (Aaj Ka Petrol Ka Dam)

दिल्ली में पेट्रोल का दाम (Delhi Petrol Price)

101.9

मुंबई में पेट्रोल का दाम (Mumbai Petrol Price)

107.89

चेन्नई में पेट्रोल का दाम (Petrol Rate Chennai)

102.55

कोलकाता पेट्रोल का दाम (Calcutta Petrol Rate)

102.14

लखनऊ में पेट्रोल का दाम (Petrol Rate Lucknow)

98.98

भोपाल में पेट्रोल का दाम (Petrol Rate Bhopal)

110.27

जयपुर में पेट्रोल का दाम (Petrol Rate Jaipur)

108.78

पटना में पेट्रोल का दाम (Patna Petrol Ka Rate)

104.31

बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल का दाम (Today Bangalore Petrol Diesel Price)

105.31

डीजल का दाम कितना है

सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में राहत दी है। पिछले महीने 15 जुलाई के बाद से डीजल का दाम स्थिर था। एक महीने से ज्यादा दिनों से डीजल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ था। दाम बढ़ नहीं रहे थे लेकिन कम भी नहीं हो रहे थे, हालांकि आज डीजल के दाम कम हो गए है। राजधानी दिल्ली में अभी तक डीजल 89.93 रुपए में बिक रहा था, लेकिन 19 अगस्त से डीजल का दाम 89.53 रुपए हो गया है। मुंबई में आज से एक लीटर डीजल 97.1 रुपए का मिलेगा, जबकि पहले कीमत 97.51 रुपए थी।

जानिए आपके शहर का डीजल का रेट आज का....

शहर (City Diesel Price)

आज डीजल का दाम (Aaj Ka Diesel Ka Dam)

दिल्ली में डीजल का दाम (Delhi Diesel ka Dam)

89.53

मुंबई में डीजल कितने का है (Mumbai Me Diesel Kitne ka hai)

97.1

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Chennai)

94.07

कोलकाता पेट्रोल-डीजल का दाम (Calcutta Petrol Diesel Rate)

92.62

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Lucknow)

89.86

भोपाल में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Bhopal)

98.31

जयपुर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Jaipur)

98.66

पटना में पेट्रोल-डीजल का दाम (Patna Petrol Ka Rate)

95.22

बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल का दाम (Today Bangalore Petrol Diesel Price)

94.91

रोजाना 6 बजे बदलती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

अगर आपको ये नहीं पता है कि पेट्रोल डीजल की कीमत कब बदलती (Petrol Diesel Ki Kimat Kab Badlti Hai) है तो बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह छह बजे बदलाव होता है और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव (How to Check Petrol Diesel Price)

वाहन चालक बिना पेट्रोल पम्प जाए, घर बैठे भी पेट्रोल डीजल नया दाम (Petrol Price) जान सकते हैं। पेट्रोल डीजल का उस दिन का रेट जानकार ही आप अपनी गाड़ी की टंकी भरवाकर पैसों की बजत कर सकते हैं। अपने शहर का रोजाना पेट्रोल-डीजल का दाम जानना बेहद आसान है, ताजा रेट चेक करने के लिए घर से निकलने से पहले वाहन चालक पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट SMS के जरिए जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड कर दें। वहीं बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर SMS सेंड कर नया भाव जान सकते हैं।


Shivani

Shivani

Next Story