TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Petrol Ka Dam: डीजल-पेट्रोल के दाम पर लगा ब्रेक, क्यों नहीं बदल रहे रेट, क्या है OPEC देशों का प्लान

Petrol Ka Dam: रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महीने से OPEC देश तेल का उत्पादन बढ़ा देंगे। कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ने से घरेलू बाजार में तेल की आपूर्ति होगी और कीमतों में कमी आने की उम्मीद है।

Shivani
Written By ShivaniNewstrack Network
Published on: 12 Aug 2021 3:02 AM GMT (Updated on: 12 Aug 2021 6:19 AM GMT)
Petrol Ka Dam: वाहन चालकों को बड़ी राहत, यहां चेक करें आज का पेट्रोल का दाम
X

पेट्रोल रिफिलिंग (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Petrol Ka Dam: आज का पेट्रोल का दाम जारी हो गया है। 26वें दिन पेट्रोल का दाम में बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 101.9 रुपए का एक लीटर है। डीजल का दाम में भी आज कोई बदलाव न होने के बाद दिल्ली में डीजल 89.93 रुपए लीटर का बिक रहा है। पेट्रोल -डीजल का दाम लगभग एक महीने से राहत दे रहा है। बता दें कि आखिरी बार पेट्रोल का दाम 14 जुलाई को बदला था, उसके बाद से पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। डीजल की कीमत में भी 13 जुलाई के बाद से न तो इजाफा हुआ और न कमी आई। हालांकि लगातार बढ़ते ईंधन के दाम पर ब्रेक लगने से वाहन चालकों को कुछ सहुलियत तो मिल ही गई है।

पेट्रोल के दाम कब कम होगा (Petrol Ka Dam Kab kam Hoga)

डीजल पेट्रोल का दाम स्थिर होने से ग्राहकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। ईंधन का इस्तेमाल करने वाले इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि पेट्रोल का दाम घटेगा (Petrol Ka Dam Kab Ghatega) । दरअसल, तेल का उत्पादन करने वाले OPEC देशों ने कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ाने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महीने से OPEC देश तेल का उत्पादन बढ़ा देंगे। कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ने से घरेलू बाजार में तेल की आपूर्ति होगी और कीमतों में कमी आने की उम्मीद है। हालाँकि कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने की वजह ओपेक प्लस देशों की दरियादिली नहीं बल्कि कोरोना संकट से उबरने वाले देशों में आयल की डिमांड बढ़ना है।

OPEC देश कौन से हैं

OPEC का मतलब है, Organization of the Petroleum Exporting Countries यानि पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन। इस संगठन के अंतर्गत 5 देश आते हैं, जिनके बीच सिंतबर 1960 में समझौते पर हस्ताक्षर हुआ था। इऱान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेनेजुएला शामिल है। OPEC का मुख्यालय इऱाक की राजधानी बगदाद में है।


भारत में पेट्रोल का दाम कम करने की सलाह

वर्तमान में पेट्रोल का दाम काफी ज्यादा है। करीब 125 शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए के पार हैं। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र में पेट्रोल 110 रुपए के करीब पहुंच चुका है। मंहगे पेट्रोल के दाम को काबू करने की सलाह भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने भी दी है। जुलाई में केंद्र की मोदी सरकार को पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में कमी करने की सलाह देते हुए RBI Governor ने कहना है कि ईंधन पर टैक्स घटाने से कीमतों में कमी आ सकती है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से पटरी पर लाने के लिए आरबीआई महंगाई पर नियंत्रण करना चाहता है। केंद्रीय बैंक का अब मुख्य फोकस अर्थव्यवस्था को फिर से उभारने पर है। आरबीआई गवर्नर के इस बयान के बाद कीमतों के कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

आज क्या है डीजल- पेट्रोल का दाम (Aaj Kya Hai Diesel Petrol Ka Dam)

अब जान लीजिए कि आपके शहर में पेट्रोल का रेट क्या है आज...

शहर (City Petrol Price)

आज पेट्रोल का दाम (Aaj Ka Petrol Ka Dam)

आज डीजल का दाम (Aaj Ka Diesel Ka Dam)

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का दाम (Delhi Petrol Diesel Price)

101.989.93

मुंबई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Mumbai)

107.8997.51

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Chennai)

102.55

94.44

कोलकाता पेट्रोल-डीजल का दाम (Calcutta Petrol Diesel Rate)

102.14

93.08

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Lucknow)

98.98

90.32

भोपाल में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Bhopal)

110.27

98.72

जयपुर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Jaipur)

108.78

99.08

पटना में पेट्रोल-डीजल का दाम (Patna Petrol Ka Rate)

104.31

95.57

बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल का दाम (Today Bangalore Petrol Diesel Price)

105.31

95.32


Shivani

Shivani

Next Story