×

Petrol Ka Dam: आज पेट्रोल का दाम क्या है, क्यों बढ़ रही तेल की कीमत, एक क्लिक में जानें

Petrol Ka Dam: दो महीने में दिल्ली में पेट्रोल की कीमत करीब 9 रुपए तक बढ़ गई। वहीं डीजल भी 8.26 रुपए मंहगा हो गया। मौजूदा समय में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का रेट 99.22 है और डीजल का दाम 83.23 रुपए प्रति लीटर है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 3 July 2021 2:21 AM GMT
Petrol Ka Dam
X

पेट्रोल पंप कर्मी (Concept Image Social Media)

Petrol Ka Dam: कोरोना संकट के बीच मार्च -अप्रैल में डीजल- पेट्रोल के दाम (Diesel Petrol Ke Dam) नहीं बढ़े थे, हालांकि अब जिस तरह से पेट्रोल के रेट (Petrol Rate) रोजाना बढ़ रहें हैं, उससे स्पष्ट होता है कि तेल कंपनियां मार्च और अप्रैल की भरपाई कर रही हैं। तेल के दाम (Tel ke Dam) आसमान छूने लगे है। दो महीने में दिल्ली में पेट्रोल की कीमत (Petrol Ki Kimat) करीब 9 रुपए तक बढ़ गई। वहीं डीजल भी 8.26 रुपए मंहगा हो गया। मौजूदा समय में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का रेट 99.22 है और डीजल का दाम (Diesel Ka Dam) 83.23 रुपए प्रति लीटर है।

पेट्रोल का दाम क्या है आज (Petrol Ka Dam Kya Hai Aaj)

सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी करती हैं। ऐसे में आज इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (BPCL) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (HPCL) ने पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें (Petrol Diesel Price Today) जारी की हैं। पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वहीं डीजल के रेट भी नहीं बढ़े हैं।

आपके शहर में पेट्रोल -डीजल का रेट (Petrol Diesel Rate)

शहर (City Petrol Price)आज पेट्रोल का दाम (Aaj Ka Diesel ka Dam)आज डीजल का दाम (Aaj Ka Petrol Ka Dam)

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का दाम (Delhi Petrol Diesel Price)

99.2283.23

मुंबई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Mumbai)

105.396.77

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Chennai)

100.1893.77

कोलकाता पेट्रोल-डीजल का दाम (Calcutta Petrol Diesel Rate)

99.192.08

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Lucknow)

96.3789.64

भोपाल में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Bhopal)

107.597.99

जयपुर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Jaipur)

105.9798.35

पटना में पेट्रोल-डीजल का दाम (Patna Petrol Ka Rate)

101.2794.58

बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल का दाम (Today Bangalore Petrol Diesel Price)

102.5494.6

कितना बढ़ा पेट्रोल का दाम (petrol ka dam kitna bada hai)

दरअसल, भारत के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान मार्च-अप्रैल में पेट्रोल-डीजल का दाम नहीं बढ़ा था। ऐसे में दो मई को चुनाव नतीजे आने के बाद चार मई से तेल कीमतों में इजाफा होना शुरु हो गया। मई में कुल 16 बार तेल की कीमतों में इजाफा हुआ। दिल्ली में मई में पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ। वहीं जून में अबतक 6 बार दाम बढ़ चुके हैं। जून में पेट्रोल 1.66 रुपये जबकि डीजल 1.60 रुपये महंगा हुआ है। साल 2021 में अब तक कीमतें 48 बार बढ़ी हैं। इस दौरान पेट्रोल 12.14 रुपये महंगा हुआ।

क्यों बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम (Petrol Diesel Price Hike Reason)

कई शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो गए हैं, जिससे घर-परिवार के बजट पर दबाव पड़ रहा है। हालांकि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का एक कारण तेल के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दामों को बताया जा सकता है, लेकिन तेल उत्पादों पर टैक्स की ऊंची दरें भी इसमें एक बड़ी भूमिका निभाती हैं। मार्च और अप्रैल के चुनावी महीनों में, तेल की कीमतों में वृद्धि पर रोक भी एक अन्य कारक है।

Shivani

Shivani

Next Story