×

Petrol Ka Dam: ग्राहकों के लिए खुशखबरी, आज फिर कम हुआ डीजल-पेट्रोल का दाम, चेक करें Fuel Rate

Petrol Ka Dam : वाहन चालकों के लिए खुशखबरी है। कई दिनों से स्थिर पेट्रोल डीजल के दामों में एक सितंबर को बदलाव हुआ है।

Shivani
Written By Shivani / ShivaniNewstrack Network / Network
Published on: 1 Sep 2021 2:07 AM GMT (Updated on: 1 Sep 2021 2:29 AM GMT)
Petrol Ka Dam
X

पेट्रोल पंप सजा हुआ ( फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Petrol Ka Dam: आज महीने का पहला दिन हैं। ऐसे में आज कई बड़े बदलाव होते हैं, जो आम आदमी की जेब पर असर डालते हैं। हालांकि ईंधन के दाम रोजाना के हिसाब से घटते बढ़ते हैं लेकिन कई दिनों से स्थिर पेट्रोल डीजल के दामों में एक सितंबर को बदलाव हुआ है। वाहन चालकों के लिए खुश खबरी है। कई दिनों बाद आज पेट्रोल के दाम कम हो गए हैं। आज पेट्रोल 16 पैसे सस्ता हो गया। डीजल के दाम में भी आज गिरावट आई है। डीजल की कीमत भी 16 पैसे प्रति लीटर तक घट गई है।

आज पेट्रोल का दाम कितना है

सरकारी तेल कंपनियां जैसे हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन आयल व रिलाइंस पेट्रोलियम रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन के दाम जारी करती हैं। इसी कड़ी में 1 सितंबर को पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। पेट्रोल के रेट ने आज ग्राहकों को एक बार फिर राहत दी है। आज पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे की कमी आई है। जिसके बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 101.39 रुपए हो गया है। इसके पहले अगस्त महीने में दो बार पेट्रोल के दाम कम हुए थे। तब 101.55 रुपए का एक लीटर पेट्रोल मिल रहा था।

अब जानिए कि दिल्ली के अलावा आपके शहर मे पेट्रोल का दाम कितना हैं...

आपके शहर में पेट्रोल का दाम (Shahr Me Petrol Ka Dam)

आज पेट्रोल का दाम (Aaj Ka Petrol Ka Dam)

दिल्ली में पेट्रोल का दाम (Delhi Petrol Price)

101.39

मुंबई में पेट्रोल का दाम (Mumbai Petrol Price)

107.43

चेन्नई में पेट्रोल का दाम (Petrol Rate Chennai)

99.11

कोलकाता पेट्रोल का दाम (Calcutta Petrol Rate)

101.76

लखनऊ में पेट्रोल का दाम (Petrol Rate Lucknow)

98.47

भोपाल में पेट्रोल का दाम (Petrol Rate Bhopal)

109.81

जयपुर में पेट्रोल का दाम (Petrol Rate Jaipur)

108.31

पटना में पेट्रोल का दाम (Patna Petrol Ka Rate)

103.93

बेंगलुरु में पेट्रोल का दाम (Today Bangalore Petrol Price)

104.87

डीजल का दाम क्या है आज (Diesel Ka Dam Kya Hai Aaj)

आज डीजल के दाम ने भी ग्राहकों को खुश कर दिया है। डीजल के दाम 16 पैसे कम हो गए हैं। पिछले महीने तीसरी बार डीजल का रेट कम हुआ था। रक्षाबंधन और उससे एक दिन पहले और दो दिन बाद डीजल के रेट में गिरावट आई थी। आज राजधानी दिल्ली में डीजल का रेट 88.82 रुपए लीटर है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 96.37 रुपए का मिल रहा है। बता दें कि 14 जुलाई के बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार महीने भर से अधिक दिनों से स्थिर बने हुए थे।

अब जानिए कि दिल्ली के अलावा आपके शहर मे डीजल का दाम कितना हैं...

आपके शहर में डीजल का दाम (Shahr Me Petrol Ka Dam)

आज डीजल का दाम (Aaj Ka Diesel Ka Dam)

दिल्ली में डीजल का दाम (Delhi Diesel ka Dam)

88.82

मुंबई में डीजल कितने का है (Mumbai Me Diesel Kitne ka hai)

96.37

चेन्नई में डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Chennai)

93.42

कोलकाता डीजल का दाम (Calcutta Petrol Diesel Rate)

91.88

लखनऊ में डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Lucknow)

89.19

भोपाल में डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Bhopal)

97.61

जयपुर में डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Jaipur)

97.95

पटना में डीजल का दाम (Patna Diesel Ka Rate)

94.69

बेंगलुरु में डीजल का दाम (Today Bangalore Diesel Price)

94.22

जिन शहरो में पेट्रोल या डीजल की कीमत 100 रुपए के पार जाने वाली थी, ईंधन का रेट कम होने से वहां पेट्रोल और डीजल का दाम सैकड़ा पार नहीं कर सका और दाम नियंत्रण में आ गए। उम्मीद है कि अभी ईंधन के दामों में और गिरावट आएगी।

Shivani

Shivani

Next Story