×

Petrol Ka Dam: वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, इस महीने नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम! ताजा रेट दे रहे संकेत

Petrol Ka Dam : जुलाई महीने में पेट्रोल के दामों ने ग्राहकों को काफी राहत दी। डीजल के दाम भी नियंत्रण में रहे। लगातार पिछले 10 दिन से पेट्रोल का रेट नहीं बढ़ा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 28 July 2021 2:07 AM GMT (Updated on: 28 July 2021 2:08 AM GMT)
Petrol Ka Dam
X

पेट्रोल पंप पर भीड़ (File Photo)

Petrol Ka Dam : मंहगाई की मार, संसद में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भले ही बवाल चल रहा हो। लेकिन जुलाई महीने में पेट्रोल के दामों ने ग्राहकों को काफी राहत दी। डीजल के दाम भी नियंत्रण में रहे। लगातार पिछले 10 दिन से पेट्रोल का रेट नहीं बढ़ा है। डीजल के भी पिछले रेट पर नजर डालें तो 13 दिनो में डीजल की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं हुआ। ऐसे में उम्मीद जगी है कि इस महीने डीजल-पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ेंगे। वहीं रिपोर्ट की माने तो अगस्त में ईंधन का दाम कम भी हो सकता है।

पेट्रोल का दाम कितना बढ़ा (Petrol Ka Dam Aaj Kitna Badha)

सरकारी तेल कंपनियों जैसे इंडियन आयल (Indian Oil) और भारत पेट्रोलियम ने आज का ईंधन का रेट जारी कर दिया है। रेट जान कर वाहन चालक एक बार फिर सुकून की सांस ले सकेंगे। 28 जुलाई को पेट्रोल का दाम स्थिर है। आज 11वे दिन पेट्रोल का दाम नहीं बदला है। डीजल का दाम भी आज 14 दिन बाद भी वही है जो पहले था। यानि पेट्रोल का नया रेट राजधानी दिल्ली में आज कोई बदलाव न होने के बाद 101.9 रुपए लीटर है। डीजल के रेट (Diesel Ka Rate) भी आज यानि 28 जुलाई को (27 July Ko Diesel Ka Dam) पिछले दिनों की तरह ही 89.93 रुपए लीटर है।

अब जान लीजिए कि आपके शहर में पेट्रोल का रेट क्या है आज...

आज क्या है डीजल- पेट्रोल का दाम (Aaj Kya Hai Diesel Petrol Ka Dam)


बता दें कि पेट्रोल के दाम में 16 जुलाई के बाद से बढ़ोतरी नहीं हुई है। आखिरी बार 15 जुलाई को पेट्रोल का दाम 35 पैसे बढ़ गया था। इसके पहले पेट्रोल की कीमत 101.6 रुपए प्रति लीटर थी। डीजल का रेट (Diesel Ka Rate) 14 जुलाई को 15 पैसे महंगा हो गया था। इसके पहले तक डीजल 89.78 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा था।

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव (How to Check Petrol Diesel Price)

अगर आपको घर बैठके पेट्रोल डीजल का नया दाम चेक करना है तो यह बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको बहुत ही सिंपल स्टेप से गुजरना होगा। कभी कभी पेट्रोल और डीजल का दाम न पता होने पर आपको दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है, ऐसे में बेहद आसान तरीके से आप खुद ही घर से निकलने से पहले पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट SMS के जरिए जान सकते हैं।

पेट्रोल और डीजल की नई कीमत जानने के लिए सबसे पहले आप इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड कर दें। वहीं बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर SMS सेंड कर नया भाव जान सकते हैं।

पेट्रोल पंप पर अब नहीं होगी गड़बड़ी

कई बार ग्राहकों की ओर से शिकायतें आती हैं कि उन्हें कई बार कम तेल मिलता है। पेट्रोल पंप पर तेल के माप में गड़बड़ी की जाती है। ऐसे में इंडियन ऑयल ने कस्टमर की इसी तरह की आशंका को दूर करने के लिए देशभर में 30 हजार से ज्यादा पंप को ऑटोमैटिक कर दिया है। अब कंपनी पंप की रीयल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित कर रही है। कंपनी ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है।


पेट्रोल पंप को किया गया ऑटोमैटिक

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने अपने 30 हजार से ज्यादा पंप को ऑटोमैटिक कर दिया है। कंपनी का कहना है कि उसके इस पहल से ग्राहक से सही कीमत चार्ज की जा सकेगी और साथ ही उन्हें पेट्रोल और डीजल भी पूरा मिलेगा। इसके अलावा जब पेट्रोल पंप पर कोई ग्राहक तेल भरवाने के लिए आएगा तो यह भी सुनिश्चित हो जाएगा कि मीटर जीरो से ही स्टार्ट हो।

Shivani

Shivani

Next Story