×

Petrol Ka Dam: पटना-लखनऊ में पेट्रोल-डीजल का दाम कितना है, चेक करें यहां

Petrol Ka Dam : पेट्रोल के दाम आज स्थिर हैं। डीजल के दाम में भी सोमवार को बदलाव नहीं हुआ। पिछले एक महीने से डीजल पेट्रोल की कीमत में बढ़ोत्तरी न होने के बाद 22 और 24 अगस्त को पेट्रोल व डीजल के दाम कम हुए थे।

Shivani
Written By ShivaniNewstrack Network
Published on: 30 Aug 2021 2:22 AM GMT
Petrol Ka Dam
X

पेट्रोल पंप कर्मी (Concept Image Social Media)

Petrol Ka Dam: सरकारी तेल कंपनियों ने आज का ताजा डीजल पेट्रोल का दाम जारी कर दिया है। पेट्रोल पंप जाने से पहले आज यानि 30 अगस्त को पेट्रोल का दाम क्या है और कितने रुपए बदला है, ये जानकर ही पेट्रोल रिफिल करवाएं। दरअसल हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन आयल और अन्य तेल कंपनियों द्वारा जारी ईंधन के दामों पर नजर डालें तो आज पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीते दिन भी पेट्रोल के दाम स्थिर थे, हालांकि इस महीने में दो बार पेट्रोल के दाम में बदलाव हुआ। ये ग्राहकों के लिए राहत की खबर इसलिए रही क्योकि पिछले ढेड महीने से पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

आज डीजल-पेट्रोल का दाम क्या है

पेट्रोल के दाम आज स्थिर हैं। डीजल के दाम में भी सोमवार को बदलाव नहीं हुआ। पिछले एक महीने से डीजल पेट्रोल की कीमत में बढ़ोत्तरी न होने के बाद 22 और 24 अगस्त को पेट्रोल व डीजल के दाम कम हुए थे। दोनों दिन कीमतों में ज्यादा कमी तो नहीं आई थी, लेकिन करीब 40 दिन बाद ईँधन के रेट में बदलाव से ग्राहकों में राहत थी।

चलिए जानते हैं कि आज आपके शहर में डीजल- पेट्रोल का दाम क्या है...

शहर (City Diesel Petrol Price)

आज पेट्रोल का दाम (Aaj Ka Petrol Ka Dam)

आज डीजल का दाम (Aaj Ka Diesel Ka Dam)

दिल्ली में पेट्रोल का दाम (Delhi Me Ek Litre Petrol Ka Dam)

101.55

89.98

मुंबई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Mumbai)

107.58

96.53

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Chennai)

99.25

93.57

कोलकाता पेट्रोल-डीजल का दाम (Calcutta Petrol Diesel Rate)

101.88

92.04

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Lucknow)

98.62

89.35

भोपाल में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Bhopal)

109.97

97.78

जयपुर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Jaipur)

108.48

98.12

पटना में पेट्रोल-डीजल का दाम (Patna Petrol Ka Rate)

104.5

94.81

बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल का दाम (Today Bangalore Petrol Diesel Price)

105.4

94.39

रोजाना 6 बजे बदलती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

अगर आपको ये नहीं पता है कि पेट्रोल डीजल की कीमत कब बदलती (Petrol Diesel Ki Kimat Kab Badlti Hai) है तो बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह छह बजे बदलाव होता है और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

पेट्रोल रेट जानने का आसान स्टेप (Petrol Ka Rate Kaise Karen Check)

पेट्रोल का दाम को चेक करना बेहद आसान है। बस इसके लिए चाहिए होता है आपको अपना मोबाईल। इन आसान स्टेप्स को फाॅलो करके आप रेट जान सकते हैं।

अगर आपको इंडियन ऑयल का पेट्रोल रेट जानना है तो RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड कर दीजिए।

आप बीपीसीएल के ग्राहक हैंं तो RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर मैसेज भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं।

एचपीसीएल से पेट्रोल-डीजल भरवाते हैं तो वहां का रेट जानने के लिए HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर SMS सेंड कर नया भाव जान सकते हैं।

जाहिर है कि कभी कभी पेट्रोल और डीजल का दाम न पता होने पर आपको दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है, ऐसे में इस बेहद आसान तरीके से आप खुद ही घर से निकलने से पहले पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट SMS के जरिए जान सकते हैं।

Shivani

Shivani

Next Story