TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Petrol Prices: गुजरात चुनाव से पहले आम आदमी को मिल सकती है बड़ी राहत, इतना सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल

Petrol Prices: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं हैं। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का फायदा आगामी विधानसभा चुनावों में देखने को मिल सकता है।

aman
Written By aman
Published on: 3 Nov 2022 11:59 AM GMT
big relief can be given before gujarat elections 2022 petrol price cheaper soon
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Crude Oil Prices: भारत चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने गुरुवार (03 नवंबर 2022) को गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं हैं। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर आगामी विधानसभा चुनावों में देखने को मिल सकता है। एक तरफ जहां आम आदमी को तेल की कम कीमतें चुकानी होंगी, वहीं बीजेपी को इसका सीधा फायदा मिल सकता है। टीओआई की खबर की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है।

टीओआई की रिपोर्ट में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Prices) में कमी की संभावना इसलिए जताई जा रही है, क्योकिं रिटेलर्स को मिलने वाले मार्जिन्स अब सकारात्मक यानी पॉजिटिव हो गए हैं। जिसका मतलब है कि, रिटेल सेलर्स का मार्जिन पेट्रोल पर 6 रुपए प्रति लीटर पॉजिटिव हो गया। इस वजह से पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती देखने को मिल सकती है।

7 महीने पहले कम हुई थी कीमतें

आंकड़ों की मानें तो बीते सात महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। सात महीने पहले 22 मई 2022 को केंद्र सरकार ने सेंट्रल एक्साइज में कटौती का फैसला लिया था। इस फैसले के बाद पेट्रोल की कीमत 8 रुपए तो डीजल 6 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल की दरें अलग-अलग हैं। शहरों के हिसाब से भी कीमतें तय होती हैं।

देश में क्या है मौजूदा भाव?

देश में पेट्रोल की कीमतें आसमान पर हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, व्यापारिक राजधानी मुंबई और मेट्रोपोलिटन सिटी कोलकाता और चेन्नई में यह 100 रुपए प्रति लीटर के पार है। जबकि, डीजल दिल्ली में 89 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में ये 92 से 95 रुपए प्रति लीटर के बीच है। एनसीआर सिटी नोएडा में एक पेट्रोल पेट्रोल 96 रुपए के करीब है, जबकि एक लीटर डीजल के भाव 89 रुपए है। इसके अलावा, लखनऊ, जयपुर, पटना और भोपाल में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story