TRENDING TAGS :
Phool Gobhi Ki Kheti: लोगों के बीच बढ़ने लगी रंगीन फूलगोभी की मांग, अगर की खेती तो कुछ महीने में हो जाएंगे लखपति
Phool Gobhi Ki Kheti Kaise Karen: खेती में पौधा लगने बाद 100-110 दिन में फसल तैयार हो जाती है। एक हेक्टेयर में करीब किसान भाई रंगीन फूल गोभी की 200-300 क्विंटल पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। इस फसल के बाजार में अच्छे दाम मिलते हैं।
Colorful Cauliflower Farming (सोशल मीडिया)
Phool Gobhi Ki Kheti Kaise Karen: आज हम जिस दौर पर जी रहे हैं, इसको संभव का दौर कहा जाता है। यह विज्ञान का दौर है। यहां पर असंभव चीज भी संभव हो जाती है। फिर चाहे वह टेक्नोलॉजी फील्ड से जुड़ी हो या फिर खेती किसानी से। क्या आपने कभी सोचा था कि खेत की रंगीन फूल गोभी भी पैदा की जाए सकेगे, लेकिन इस विज्ञान के दौर में यह भी संभव हो गया है। आज कल अपने खेतों से सफेद फूल गोभी के साथ साथ रंगीन फूल गोभी की भी पैदावार कर रहे हैं। इस गोभियों की डिमांड भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जो भी किसान रंगीन फूल गोभी की खेती कर रहा है, वह बंपर कमाई कर रहा है।
इन प्रकार की पैदा होती हैं रंगीन फूल गोभी
हमारे कृषि वैज्ञानिकों ने रंगीन फूल गोभी की नई वैरायटी की खोज की है। इन वैरायटी के माध्मय से किसान भाई हरी, नीली, पीली, नारंगी कई तरह की फूल गोभी की पैदावारी कर सकते हैं। इन वैरायटी की गोभी का सेवन करने से लोगों को कई बीमारियों से निजात भी मिलता है, जिस वजह से बाजार में जैसे जैसे लोग इन गोभी के गुणों से जानकार हो रहे हैं,वैसे वैसे इसकी मांग बढ़ती जा रही है। जो भी किसान इसकी पैदावारी कर रहा, वह सफेद गोभी की तुलना में अधिक कमाई कर रहा है। अगर आप किसान और सब्जियों की खेती करने का मन बना रहा हैं तो आप रंगीन फूल गोभी की खेत कर सकते हैं।
कैसे करें इसकी फसल की बुआई
देश में रंगीन फूल गोभी की अधिक पैदावार बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में होती है। इसकी खेती के लिए यह सही महीना चल रहा है। इसकी नर्सरी सितंबर और अक्टूबर तक तैयार की जाती है। बेड़ तैयार होने के बाद 20 से 30 में खेत में रोपाई शुरू हो जाती है। अच्छा उत्पादन के लिए इसका तापमान 20-25 डिग्री सेल्सियस तक माना गया है, जबकि खेती की मिट्टी का पीएम मान 5.5 से 6.5 रहना चाहिए।
जानिए कितनी होगी कमाई
खेती में पौधा लगने बाद 100-110 दिन में फसल तैयार हो जाती है। एक हेक्टेयर में करीब किसान भाई रंगीन फूल गोभी की 200-300 क्विंटल पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। इस फसल के बाजार में अच्छे दाम मिलते हैं। इससे किसानों को अधिक मुनाफा होता है। आमतौ पर बाजार में सफेद फूल गोभी 20 से 25 रुपये की बिकता हुआ दिखाई देता है, लेकिन रंगीन फूल गोभी की कीमत इस गोभी से दोगनी होती है। वहीं, इसकी बाजार में मांग काफी अधिक रहती है,क्योंकि सेवन लोग मोटापा, दिल की बीमारियों और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों मुक्त होने के लिए करते हैं।