×

सभी किसान ध्यान दें: रुक जाएगी आपकी किस्त, जल्द से जल्द सुधारें लें इसे

जानकारी के अनुसार, सरकार ने दिसंबर में ही किसानों की 7वीं किस्त जारी कर चुकी है, जिसमें से करीब 3.61 हजार किसानों के खातें तक यह किस्त नहीं पहुंची हैं। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि 2,05,831 किसानों का पेमेंट फेल हो गया है।

Chitra Singh
Published on: 18 Jan 2021 12:20 PM GMT
सभी किसान ध्यान दें: रुक जाएगी आपकी किस्त, जल्द से जल्द सुधारें लें इसे
X
सभी किसान ध्यान दें: रुक जाएगी आपकी किस्त, जल्द से जल्द सुधारें लें इसे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Yojana) के तहत आने वाले बहुत से किसानों को यह शिकायत होती है कि योजना के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली किस्त उन तक नहीं पहुंचती है। इस शिकायत की बड़ी वजह है किसान द्वारा दी जानकारी का गलत होना। जी हां, सरकार द्वारा जारी किए गए किस्त किसान तक तभी नहीं पहुंचते है, जब तक उनकी ओर से गलत जानकारी दर्ज न की गई। बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 7वीं किस्त जारी हो चुकी है। 25 दिसंबर 2020 को सरकार ने करीब 9 करोड़ किसानों के खातों में 2000 रुपए ट्रांसफर कर दी थी। यह किस्त दिसंबर से मार्च तक की है।

अटकी किसानों की पेमेंट

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Yojana) की 7वीं किस्त को लेकर काफी किसानों की शिकायतें सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सरकार ने दिसंबर में ही किसानों की 7वीं किस्त जारी कर चुकी है, जिसमें से करीब 3.61 हजार किसानों के खातें तक यह किस्त नहीं पहुंची हैं। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि 2,05,831 किसानों का पेमेंट फेल हो गया है जबकि 1,61,236 किसानों का पेमेंट पेंडिंग में है।

यह भी पढ़ें: अदाणी समूह द्वारा संचालित तीन हवाई अड्डों को मिला सम्मान, ये है बड़ी वजह

ये है वजह

बताया जा रहा है कि जिन किसानों की किस्त रुकी हुई है, उन्होंने गलत जानकारी दर्ज की थी, जिसके कारण पेमेंट के कार्य को रोक दिया गया है। यह गलत जानकारी आधार कार्ड का नंबर, खाता नंबर जैसी जानकारियां हो सकती है। अगर आपने भी ऐसी कोई गलत जानकारी दर्ज कर दी है तो पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Yojana) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सही जानकारी दर्ज करा सकते है।

pm kisan samman yojana 1

ऐसे सही करें अपनी जानकारियां

ग्राहकों को गलत जानकारी को सही करने के लिए पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Yojana) की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। इस लिंक पर जाते ही आपको ऊपर की तरफ एक लिंक Farmers Corner दिखेगा, इस लिंक को क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने आधार एडिट का एक लिंक दिखेगा, इस पर आप क्लिक करिए। क्लिक करने के बाद अब जो पेज खुलेगा, उस पर आप अपने गलत आधार नंबर को सही कर सकते है। यदि आपका खाता नंबर गलत है तो उसे भी आप सही कर सकते है। बशर्तें आपको इसके लिए अपने कृषि विभाग कार्यालय में या फिर लेखपाल से संपर्क करना होगा।

यह भी पढ़ें: इस बड़े बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा, जानकर ख़ुशी से झूम उठेंगे

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story