Fintech Fest: हमारी फिनटेक विविधता को देख दुनिया हैरान, फिनटेक फेस्ट में बोले पीएम मोदी

Fintech Fest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर के ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में हिस्सा लिया। पीएम ने कहा, पहले संसद में लोग पूछते थे कि देश में पर्याप्त बैंक शाखाएं नहीं हैं, गांवों में बैंक उपलब्ध नहीं हैं, इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं...फिनटेक क्रांति कैसे आएगी? वे मुझ जैसे चायवाले से ऐसा पूछते थे...

Ashish Kumar Pandey
Published on: 30 Aug 2024 7:42 AM GMT (Updated on: 30 Aug 2024 7:44 AM GMT)
Fintech Fest: हमारी फिनटेक विविधता को देख दुनिया हैरान, फिनटेक फेस्ट में बोले पीएम मोदी
X

PM Modi at Global Fintech Fest  (photo: social media )

Fintech Fest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर के ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया फिनटेक के मामले में भारत की विविधता को देखकर हैरान रह जाती है।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, एक समय था जब लोग हमारी सांस्कृतिक विविधता को देखकर आश्चर्यचकित हो जाते थे। अब लोग भारत आते हैं और हमारी फिनटेक विविधता को देखकर भी आश्चर्यचकित हो जाते हैं! एयरपोर्ट पर उतरने से लेकर स्ट्रीट फूड और शॉपिंग तक, भारत की फिनटेक क्रांति हर जगह दिखाई देती है।

मुंबई में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पहले संसद में लोग पूछते थे कि देश में पर्याप्त बैंक शाखाएं नहीं हैं, गांवों में बैंक उपलब्ध नहीं हैं, इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं...फिनटेक क्रांति कैसे आएगी? वे मुझ जैसे चायवाले से ऐसा पूछते थे...अब एक दशक के भीतर ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ता 60 मिलियन (6 करोड़) से बढ़कर 940 (94 करोड़) मिलियन हो गए हैं।

सुधार के साथ-साथ नवाचार को भी बढ़ावा

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की फिनटेक क्रांति वित्तीय समावेशन में सुधार के साथ-साथ नवाचार को भी बढ़ावा दे रही है।

पीएम ने कहा कि भारत का यूपीआई पूरी दुनिया में फिनटेक का बहुत बड़ा उदाहरण बन गया है। आज गांव हो या शहर, सर्दी हो या गर्मी, बारिश हो गया बर्फ गिर रही हो, भारत में बैंकिंग सर्विस चौबीसों घंटे, सातों दिन और 12 महीने चलती रहती है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story