×

Post Office Franchise: घर में पोस्ट ऑफिस खोलकर करिये अंधाधुंध कमाई, जानिए कैसे मिलती है इसकी फ्रेंचाइजी

Post Office Franchise: अगर आपको पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी चाहिए तो आपको https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf पर अप्लाई करना होगा।

Viren Singh
Published on: 25 Nov 2023 3:15 AM GMT (Updated on: 25 Nov 2023 3:15 AM GMT)
Post Office Franchise
X

Post Office Franchise (सोशल मीडिया) 

Click the Play button to listen to article

Post Office Franchise: नौकरी के साथ-साथ पैसा कमाने के कई सारे साधन उपलब्ध हैं। यह आपके निर्भर है कि आप किसी साधन को चुनते हैं। व्यापार खोलने से लेकर किसी कंपनी या संस्थान की फ्रेंचाइजी लेकर पैसा कमाने के विकल्प बाजार में उपलब्ध है। ऐसे में अगर आप नौकरी से साथ कोई कारोबार करने का विकल्प खोज रहे हैं तो फ्रेंचाइजी बिजनेस सबसे अच्छा माध्यम है। यहां पर आपको कमाई के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता है। कमाई खुद ब खुद होती है। अगर किसी सरकारी संस्थान की फ्रेंचाइजी (Franchise) मिल जाए तो क्या ही कहने हैं? दरअसल, सरकार देश में पोस्ट ऑफिस को बढ़ावा देना चाहती है। इसके लिए वह विभिन्न हिस्सों में नए-नए पोस्ट ऑफिस को खोलने के लिए फ्रेंचाइजी ऑफर कर रही है। अगर आप फ्रेंचाइजी खोलना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिर की फ्रेंचाइजी लेकर अच्छी कमाई का स्त्रोत तैयार कर सकते हैं।

केंद्र सरकार दे रही पोस्ट ऑफिस को बढ़ावा

इस समय भारत में करीब 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस है। जनसंख्या अधिक है तो इतने पोस्ट ऑफिस से काम नहीं चल पा रहा है। इसलिए सरकार लोगों को घर घर तक पोस्ट की सुविधाएं पहुचाने के लिए इसकी फ्रेंचाइजी ऑफर कर रही है, क्योंकि अभी भी देश में कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर लोगों को डाक घर की सुविधा नहीं मिल पा रही है। पोस्ट ऑफिस में लोग कई प्रकार के काम करते हैं। इसमें मनी ऑर्डर भेजना, स्टैम्प और स्टेशनरी को भेजना, पोस्ट भेजना और मंगवाना, स्मॉल सेविंग अकाउंट खुलवाने जैसे तमाम काम शामिल है। पहले की तुलना में लोग फिर से पोस्ट का उपयोग करने लेंगे। इस वजह से नए नए पोस्ट ऑफिस खोले जा रहे हैं। तो आइये आपको बताते हैं कि कैसे रखें पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी में कदम...।

ऐसे खोलें पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी

पोस्ट ऑफिस लोगों को अपनी फ्रेंचाइजी दो प्रकार से ऑफर करता है। पहला फ्रेंचाइजी आउटलेट और दूसरी पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी होता है। इसमें आप कोई भी फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। कोई व्यक्ति इसकी फ्रेंचाइजी लेने के लिए Post Office Franchise Scheme के तहत आवेदन कर सकता है। यहां पर आपको छोटे निवेश के साथ कुछ प्रक्रिया को पूरा करना होता है, जिसके बाद आपको पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी मिल जाती है। हालांकि यह फ्रेंचाइजी उसकी व्यक्ति को मिलती है, जिसके परिवार का कोई भी व्यक्ति यहां पर काम न कर रहा हो। इसके अलावा उसकी उम्र 18 साल से अधिक हो। कम से कम कक्षा 8 तक पढ़ाई की हो, यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही आपको इसकी फ्रेंचाइजी मिलती है।

फ्रेंचाइजी आउटलेट का निवेश

पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के लिए कम निवेश की जरूरत होती है। हालांकि जब तक आपने पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी न ली हो। इस फ्रेंचाइजी में अधिक निवेश करना पड़ता है। यहां पर स्टेशनरी के सामान पर राशि निवेश होती है। पोस्ट ऑफिस खोलने के लिए कम से कम 200 वर्ग फुट का एरिया जरूरी है। चाहें तो आप अपने घर में खोल लें या फिर बाहर किसी किराया पर रूम लेकर इसको खोल सकते हैं। इसको खोलने के लिए मिनिमम सिक्यॉरिटी अमाउंट 5000 रुपये है।

फ्रेंचाइजी से होगी इतनी कमाई

अगर आपको पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी चाहिए तो आपको https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf पर अप्लाई करना होगा। इससे होने वाली कमाई की बात करें तो यहां पर कमीशन आधारित कमाई होती है। फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति को स्पीड पोस्ट के लिए 5 रुपये, मनी ऑर्डर के लिए 3-5 रुपये, पोस्टल स्टैम्प और स्टेशनरी पर 5 फीसदी का कमिशन मिलता है। इसके अलावा अन्य सर्विस पर भी अलग अलग कमीशन प्राप्त होता है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story