×

Raj Kapoor Bungalow: बिक गया शो मैन ‘राज कपूर’ का बंगला, पुत्र रणधीर बोले बंगले से हमारा भावनात्मक रिश्ता

Raj Kapoor bungalow: राज कपूर के पुत्र रणधीर कपूर ने कहा कि चेंबूर में इस आवासीय संपत्ति का हमारे परिवार के लिए बहुत भावनात्मक और ऐतिहासिक महत्व रहा है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 17 Feb 2023 11:18 AM GMT
Raj Kapoor bungalow
X

Raj Kapoor bungalow (सोशल मीडिया) 

Raj Kapoor bungalow: भारतीय सिनेमा के दिवंगत दिग्गज अभिनेता राज कूपर का ऐतिहासिक बंगला आखिरकार बिक गया। राज कूपर का यह बंगला मुंबई के पॉश इलाके चेंबूर में स्थित है। राज कूपर का यह बंगला देश के दिग्गज कारोबारी समूह गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने खरीदा है। कंपनी इस डील की जानकारी शुक्रवार को रेग्युलेटरी फाइलिंग को दे दी है। हालांकि कंपनी ने राज कूपर के इस बंगला को खरीदने के लिए कितनी राशि चुकानी पड़ी है, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।

कपूर के बंगला में विकसित होगा यह प्रोजेक्ट

गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड द्वारा फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, चेंबूर स्थित राज कूपर में बंगला पर गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड एक लक्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट विकसित करेगी,जिसका मूल्य 500 करोड़ रुपये बताया गया है। कंपनी के कहा कि यह जमीन राज कपूर के कानूनी वारिस कपूर परिवार से खरीदी गई थी।

1 एकड़ में फैला हुआ बंगला

गोदरेज प्रॉपर्टीज के कार्यकारी अध्यक्ष पिरोजशा गोदरेज ने एक न्यूज़ एजेंसी से कहा कि शो मैन राज कपूर के बंगला 1 एकड़ जमीन पर बना हुआ है। हम इस भूखंड पर एक प्रीमियम आवास परियोजना विकसित करेंगे। यह बंगला मुंबई में टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (टीआईएसएस) के साइट देवनार फार्म रोड चेंबूर के पास मौजूद है।

कपूर परिवार के साथ गोदरेज की दूसरी डील

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने प्रीमियम मिश्रित उपयोग वाली गोदरेज आरकेएस परियोजना विकसित करने के लिए कपूर परिवार से चेंबूर में आर के स्टूडियो को मई 2019 में अधिग्रहण किया था। और अब चैंबूर स्थित राज कपूर का बंगला खरीदा है। इस डील पर गोदरेज प्रॉपर्टीज के एमडी और सीईओ गौरव पांडे ने कहा, "हम इस प्रतिष्ठित परियोजना को अपने पोर्टफोलियो में जोड़कर खुश हैं।

मौका देने के लिए कपूर परिवार को आभार

आगे पांडे ने कहा कि हमें यह मौका देने के लिए कपूर परिवार के आभारी हैं। पिछले कुछ वर्षों में प्रीमियम विकास की मांग मजबूत रही है। यह परियोजना कंपनी को चेंबूर में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की अनुमति देगी। गोदरेज प्रॉपर्टीज व्यापारिक गोदरेज समूह का हिस्सा है। देश के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है। कंपनी की मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR), दिल्ली-एनसीआर, पुणे और बेंगलुरु में महत्वपूर्ण उपस्थिति है।

चेंबूर बंगला से कपूर परिवार का भावनात्मक रिश्ता

गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड द्वारा चेंबूर के बंगला की डील फाइनल होने पर पर राज कपूर के पुत्र रणधीर कपूर ने कहा कि चेंबूर में इस आवासीय संपत्ति का हमारे परिवार के लिए बहुत भावनात्मक और ऐतिहासिक महत्व रहा है। इस स्थान के विकास के अगले चरण के लिए इस समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हम एक बार फिर गोदरेज प्रॉपर्टीज के साथ जुड़कर खुश हैं।

समूह कर चुका इस साल 15 से अधिक भूमि अधिग्रहण

मिली जानकारी के मुताबिक, आवास की मजबूत मांग के बीच व्यवसाय का विस्तार करने के लिए गोदरेज प्रॉपर्टीज ने चालू वित्त वर्ष में अब तक 15 से अधिक भूमि पार्सल का अधिग्रहण किया है। इस अधिग्रहण की बिक्री क्षमता करीब 28,000 करोड़ रुपये है। इसके अलावा कंपनी नई परियोजनाओं के निर्माण के लिए मार्च तक और भूमि जोड़ने की योजना है।



Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story