×

Ration Card: जानिए राशन कार्ड से जुड़ी ये खास जानकारी, जो आपके लिए है बेहद फायदेमंद

Ration Card: राशन कार्ड एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट है। जिसे देखते हुए हम आपको बता रहे कि हमारे देश में कितने तरह के राशन कार्ड होते हैं। इनकी क्या विशेषता है और इनसे लोगों को क्या फायदे मिलते हैं।

Archana Pandey
Published on: 23 Jun 2023 1:24 PM GMT
Ration Card: जानिए राशन कार्ड से जुड़ी ये खास जानकारी, जो आपके लिए है बेहद फायदेमंद
X
Ration Card (Image: Social Media)

Ration card: राशन कार्ड एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसे लोग अपनी आईडी प्रूफ के साथ कई जगह पर इस्तेमाल करते है। इस राशन कार्ड से ही लोगों को राशन भी मिलता है। राशन कार्ड की उपयोगिता को देखते हुए हम आपको बता रहे कि हमारे देश में कितने तरह को राशन कार्ड होते हैं और इनकी क्या विशेषता होती है।

राशन कार्ड चार प्रकार के होते हैं। जिन्हें रंगों में बांटा गया है। जिसमें हरा-नीला, गुलाबी, सफेद रंग का राशन कार्ड शामिल है। वैसे तो कोई भी राशन कार्ड परिवार की इनकम के आधार पर जारी होता है। लेकिन इन अलग-अलग राशन कार्ड को वर्गों के आधार पर दिया जाता है। जिससे लोगों को कई फायदे मिलते हैं।

हरा, नीला या पीला राशन कार्ड

हरे, नीले या पीले रंग के राशन कार्ड पर सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। यह उन परिवारों को दिया जाता है, जो गरीबी रेखा से नीचे आते है और उनके पास एलपीजी कनेक्शन तक नहीं होता है। ग्रामीण क्षेत्र में ये कार्ड उन लोगों को दिया है, जिनकी सालाना इनकम सिर्फ 6400 रुपये होती है। शहर में ये कार्ड उन परिवारों को मिलता है, जिनकी सालाना इनकम 11,850 रुपये से ज्यादा होती है।

गुलाबी राशन कार्ड

गुलाबी राशन कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले परिवारों को दिया जाता है। ये कार्ड परिवार के मुखिया के नाम पर बनता है। इस कार्ड पर परिवार के सदस्यों के नाम के साथ मुखिया की फोटो लगाई जाती है।

सफेद राशन कार्ड

आर्थिक रूप से मजबूत परिवारों सफेद रंग का राशन कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड को भारत का कोई भी वो परिवार ले सकता है, जिसे सरकार से सब्सिडी वाले राशन लेने की जरूरत नहीं है। इस राशन कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ डॉक्यूमेंट किया जाता है।

अंत्योदय अन्न योजना राशन कार्ड

जो परिवार अत्यंत गरीब कैटेगरी में आते है या जिन परिवारों के पास कोई फिक्स इनकम नहीं होती है। उन्हें अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत खास राशन कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड को लेने वाले ज्यादातर मजदूर, बुजुर्ग और बेरोजगार होते हैं। इस कार्ड को रखने वाले परिवारों की आर्थिक तौर पर भी मदद मिलती है।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story