×

Nita Ambani Birthday: नीता अंबानी के 60वें जन्मदिवस पर ‘अन्न-सेवा, पूरे देश में 1.4 लाख भोजन वितरित

Nita Ambani Birthday: 3 हजार वचिंत समाज के बच्चों के साथ नीता अंबानी ने जन्मदिन मनाया। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी ज़िले में भी 'अन्न सेवा' हुई। 1000 बच्चों में भोजन वितरित किया गया।

Network
Newstrack Network
Published on: 2 Nov 2023 5:42 PM IST
Nita Ambani Birthday
X

Nita Ambani Birthday (Photo: Social Media)

Nita Ambani Birthday: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी ने 1 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर अन्न-सेवा के तहत 15 राज्यों के 1.4 लाख लोगों को भोजन दिया गया। अन्न सेवा के जरिए करीब 75 हजार लोगों को पका हुआ भोजन परोसा गया। तो वहीं करीब 65 हजार के लिए कच्चा राशन वितरित किया गया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी ज़िले में भी कई स्कूलों में 1000 से अधिक बच्चों के लिए ‘अन्न सेवा' आयोजित की गयी I

बच्चों, वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों, दैनिक वेतन भोगियों, ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों, कुष्ठ रोगियों और विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए अन्न-सेवा की गईं। भोजन वितरण से लेकर विभिन्न स्थानों पर गर्म भोजन परोसने तक के सभी काम रिलायंस के स्वयंसेवकों ने किए। नीता अंबानी ने वंचित समाज के करीब 3000 बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

Photo: Social Media


Photo: Social Media


बताते चलें कि कोरोना महामारी के दौरान नीता अंबानी की रिलायंस फाउंडेशन ने अन्न सेवा के नाम से उस समय का सबसे बड़ा अन्न वितरण कार्यक्रम चलाया था। फाउंडेशन के मुताबिक नीता अंबानी के जन्मदिन पर अन्न वितरण उसी परंपरा का विस्तार है। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में नीता अंबानी के नाम अनगिनत उपलब्धियां हैं। उनके नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने देश भर के 7 करोड़ 10 लाख से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।

Photo: Social Media




Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story