×

Reliance Jewels: रिलायंस ज्वेल्स ने लॉन्च किया स्वर्ण बंगा ज्वेलरी कलेक्शन, Karishma Kapoor ने बताई खासियत

Reliance Jewels: स्वर्ण बंगा कलेक्शन रिलायंस ज्वेल्स की बेमिसाल सीरीज में 8वां है, जिनमें से सभी कलेक्शन भारत के अलग-अलग क्षेत्रों की परंपराओं, वास्तुकला और शिल्प कौशल को दर्शाते हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 9 Oct 2023 1:11 PM GMT
Reliance Jewels
X

Reliance Jewels (सोशल मीडिया) 

Reliance Jewels: भारत के सबसे भरोसेमंद ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक, रिलायंस ज्वेल्स ने अपने शानदार ज्वेलरी कलेक्शन, 'स्वर्ण बंगा' को लॉन्च किया है, जो बंगाल की काव्यात्मक खूबसूरती और कलात्मक विरासत से प्रेरित है। रिलायंस ज्वेल्स द्वारा भारत के विभिन्न क्षेत्रों से प्रेरणा लेकर वहाँ की थीम पर आधारित ज्वेलरी कलेक्शन की पेशकश की जाती है और 'स्वर्ण बंगा कलेक्शन' इस श्रृंखला में 8वां है। यह कलेक्शन इस क्षेत्र के टेराकोटा मंदिरों की बारीकियों, शांति निकेतन की शांति और दुर्गा पूजो के उत्साह को प्रदर्शित करता है।

करिश्मा कपूर ने स्वर्ण बंगा को किया लॉन्च

सितारों से सजी रंगारंग शाम के शानदार अवसर पर, बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर ने स्वर्ण बंगा को लॉन्च किया। उन्होंने इस कलेक्शन से पर्दा हटाया और शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर वॉक किया। लॉन्च के बारे में बात करते हुए रिलायंस ज्वेल्स के सीईओ सुनील नायक ने कहा, “बंगाल को अपनी जीवंत कलात्मक विरासत के लिए जाना जाता है, और भारत की कला व शिल्प के इतिहास में इसका स्थान बेहद खास है। यह भारत के अलग-अलग हिस्सों से प्रेरणा लेकर तैयार किए जाने वाले ज्वेलरी कलेक्शन की सीरीज में 8वां है, जो इस बात की मिसाल है कि हम अपने देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करने के वादे पर पूरी तरह अटल हैं। सदाबहार डिज़ाइन, जटिल कारीगरी, और बेमिसाल खूबसूरती के साथ तैयार किया गया स्वर्ण बंगा कलेक्शन यकीनन आने वाले कई सालों तक हमारे ग्राहकों को बेहद पसंद आएगा।

रिलायंस ज्वेल्स ने बीते कुछ सालों में अपने हर कलेक्शन के ज़रिये अपने मूल्यवान ग्राहकों को एक सांस्कृतिक सफर पर ले जाने की कोशिश की है, और गहनों को शानदार कलाकृतियों का रूप दिया है, जिसमें भारत के प्रगतिशील इतिहास की झलक दिखाई देती है। स्वर्ण बंगा कलेक्शन के ज़रिये भी ब्रांड ने बंगाल की संस्कृति और कलात्मक विरासत के मूल तत्वों को आभूषणों के रूप में पेश करके अपनी इस परंपरा को जारी रखा है। सही मायने में ये कलेक्शन सिर्फ गहने नहीं हैं; बल्कि वे भारत का इतिहास बयां करते हैं।

इस आयोजन की सम्मानित अतिथि करिश्मा कपूर ने कहा, “मुझे जिस डायमंड शोस्टॉपर सेट को पहनने का सौभाग्य मिला, वह सचमुच एक बेमिसाल कारीगरी का नमूना है। इसमें पश्चिम बंगाल की मूल भावनाओं को बड़ी खूबसूरती से पिरोया गया है। त्योहारों का मौसम बस आने ही वाला है, और ऐसे मौके पर मैं तहे दिल से हर किसी से यही कहूंगी कि अगर आप खूबसूरती और संस्कृति के बेमिसाल तालमेल से तैयार गहनों को पसंद करते हैं तो स्वर्ण बंगा कलेक्शन आपके लिए है। ये सिर्फ गहने नहीं हैं; बल्कि ये बंगाल की आत्मा और विरासत का एक नायाब तोहफा है जिसे आप गर्व के साथ पहन सकते हैं। सच कहूं तो इस कलेक्शन ने मेरे दिल में जगह बना ली है, और मैं मानती हूँ कि यह हमारे फेस्टिवल वार्डरोब में शामिल करने के लिए एकदम उपयुक्त है।

है 8वां सीरीज

स्वर्ण बंगा कलेक्शन रिलायंस ज्वेल्स की बेमिसाल सीरीज में 8वां है, जिनमें से सभी कलेक्शन भारत के अलग-अलग क्षेत्रों की परंपराओं, वास्तुकला और शिल्प कौशल को दर्शाते हैं। मिसाल के तौर पर, तंजावुर कलेक्शन चोल साम्राज्य की तत्कालीन राजधानी तंजावुर से प्रेरित है। इसी तरह, महालय कलेक्शन महाराष्ट्र की भव्यता की झलक दिखाता है, जबकि रणकार कलेक्शन कच्छ के रण की बेजोड़ खूबसूरती से प्रेरित है।

इसके अलावा, रिलायंस ज्वेल्स का कास्यम कलेक्शन बनारस की महिमा से जगमगाता है, जबकि ओडिशा से प्रेरित उत्कल कलेक्शन तटीय क्षेत्र की जीवंतता की याद दिलाता है। ब्रांड का बेहद शानदार अतुल्य कलेक्शन राजस्थान के अतीत के राजसी वैभव और मुगल काल की समृद्धि की झलक पेश करता है, वहीं इसका अपूर्वम कलेक्शन हम्पी की वास्तुकला की भव्यता को दर्शाता है।

कलेक्शन सभी रिलायंस ज्वेल्स स्टोर्स पर उपलब्ध

स्वर्ण बंगा कलेक्शन के बारे में: स्वर्ण बंगा कलेक्शन बंगाल की काव्यात्मक खूबसूरती और कलात्मक विरासत से प्रेरित है, जो इस क्षेत्र के टेराकोटा मंदिरों की बारीकियों, शांति निकेतन की शांति और दुर्गा पूजो के उत्साह को दर्शाता है। इस कलेक्शन में बेहतरीन चोकर्स की श्रृंखला, बारीकियों के साथ डिजाइन किए गए लंबे नेकलेस, इयररिंग्स तथा बैंगल्स की एक बड़ी रेंज शामिल है। सही मायने में स्वर्ण बंगा कलेक्शन बंगाल की मूल भावना को पेश करता है, जिसमें यहाँ की संस्कृति और परंपराओं को समय की कसौटी पर खरे आभूषणों में पिरोया गया है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story