×

Reliance Jio भारत में इस दिन लॉन्च कर सकता है 5G सेवा, आकाश अंबानी ने दिया ये इशारा

Reliance Jio भारत में 5G सर्विस लॉन्च करने को तैयार है। इस संबंध में कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, 'वो आजादी का अमृत महोत्सव पूरे भारत में 5G रोलआउट के साथ मनाएंगे।'

aman
Written By aman
Published on: 2 Aug 2022 6:35 AM GMT
reliance jio 5g news chairman akash ambani hints that reliance jio could launch 5g pan india
X

आकाश अंबानी (Social Media)

Reliance Jio 5G Launch : देश में 5G का ऑक्शन (5G Auction) खत्म हो चुका है। जिसके बाद उपभोक्ताओं के मन में ये सवाल उठने लगा है कि कब से उन्हें 5G की सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। अगर, आपको भी रिलायंस जियो (Reliance Jio) के 5G सर्विस का बेसब्री से इंतज़ार है तो जल्द ही आपकी ये मुराद पूरी हो सकती है। क्योंकि, रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी (Reliance Jio Chairman Akash Ambani) ने इसे लेकर इशारा दिया है।

देश के करोड़ों जियो कस्टमर्स के मन में ये सवाल चल रहा है कि कब Reliance Jio पूरे देश में अपनी 5G सर्विस की औपचारिक घोषणा करेगा। हालांकि, ये सभी को पता है कि रिलायंस की व्यावसायिक बातें जल्द बाहर नहीं आती। वो अपनी कंपनी के फैसलों को अंतिम वक़्त तक गोपनीय रखते हैं। इसी कड़ी में Reliance Jio ने अपने 5G प्लान्स और ट्रायल्स को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। ये अलग बात है कि, बाजार की अन्य टेलीकॉम कंपनियां जैसे वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) से जुड़ी कई जानकारी बीच-बीच में सामने आती रहती है।

आकाश अंबानी ने ये दिया इशारा?

रिलायंस जियो (Reliance Jio) की तरफ से बस इतना इशारा या 'हिंट' किया गया है कि इसकी 5G सेवा देशभर में 15 अगस्त 2022 से शुरू हो सकती है। दरअसल, रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी (Reliance Jio Chairman Akash Ambani) ने कहा कि, 'वो आजादी का अमृत महोत्सव पूरे भारत में 5G रोलआउट के साथ मनाएंगे।' उनके इतना कहते ही कयासों का दौर शुरू हो गया। बाजार में 5 सर्विस की की लॉन्चिंग को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगी।

5G Spectrum Auction में Jio की बड़ी खरीदारी

आकाश अंबानी के अनुसार, जियो अपने यूजर्स को विश्वस्तरीय, अफोर्डेबल 5G और 5G-एनेबल्ड सर्विस (5G-Enabled Service) देगा। यहां आपको बता दें, कि रिलायंस जियो ने स्पेक्ट्रम नीलामी (5G Spectrum Auction) के दौरान इतना स्पेक्ट्रम खरीद लिया है कि वो 5G सेवा देश में बड़े पैमाने पर लॉन्च कर सकती है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story