×

1st April Rules Change: एक अप्रैल से बदल गए कई नियम, जेब होगी ढीली या होगा फायदा, जानें यहां

Rules Change From 1 April 2024: एक अप्रैल यानी आज से कई सारे नियमों में बदलाव हो चुके हैं। जो आपकी जिंदगी पर किसी न किसी तरह असर डालेंगे।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 1 April 2024 5:31 AM GMT (Updated on: 1 April 2024 5:51 AM GMT)
1st April Rules Change: एक अप्रैल से बदल गए कई नियम, जेब होगी ढीली या होगा फायदा, जानें यहां
X

Rules Change From 1 April 2024 (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Rules Change From 1st April 2024: आज से साल 2024 का अप्रैल महीना शुरू हो गया है और इसी के साथ सोमवार से नए फाइनेंशियल ईयर 2024-25 (Financial Year 2024-25) की शुरुआत हो चुकी है। नया वित्त वर्ष (FY25) शुरू होते ही कई सारे नियम भी बदल गए हैं, जो आपकी जिंदगी पर किसी न किसी तरह असर डालेंगे। नियमों में इन बदलावों का असर आम जनता की जेब पर पड़ता है। आइए जानते हैं कि अप्रैल (April 2024) से कौन-से वित्तीय नियम बदल गए हैं।

अप्रैल से बदले ये नियम (Rules Change From 1st April 2024)

फास्टैग हो जाएंगे निष्क्रिय (Fastag Rules 1st April 2024)

आज से उन सभी यूजर के फास्टैग निष्क्रिय हो जाएंगे, जिन्होंने अभी तक फास्टैग केवाईसी (Fastag KYC) नहीं किया है। बता दें NHAI द्वारा फास्टैग केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया था और फास्टैग KYC की आखिरी तारीख 31 मार्च तय की गई थी। तय समय पर KYC ना कराने वालों के फास्टैग आज से इनएक्टिव हो जाएंगे। यानी अब यूजर फास्टैग के जरिये टोल टैक्स (Toll Tax) नहीं दे पाएंगे।

LPG सिलेंदर के दाम कम (LPG Cylinder Price 1st April 2024)

एक अप्रैल यानी आज से LPG गैंस सिलेंडर की कीमतें कम कर दी गई हैं। चुनाव से पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों को अपडेट किया गया है। 32 रुपये की कटौती के बाद 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 1764.50 रुपये, मुंबई में 1717.50 रुपये, कोलकता में 1,879 रुपये में बिकेगा। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

टैक्स रिजीम (Tax Regime 1st April 2024

31 मार्च 2024 तक टैक्स रिजीम (Tax Regime) का चुनाव नहीं करने वालों के लिए यह खबर जरूरी है, क्योंकि 1 अप्रैल 2024 से न्यू टैक्स रिजीम (New Tax Regime) डिफॉल्ट रिजीम बन जाएगी। अब आईटीआर नए टैक्स रिजीम के तहत ही भरा जाएगा। अगर आपकी आय सालाना 7 लाख रुपये या उससे कम है तो फिर आपको नई प्रणाली के तहत कोई आयकर नहीं देना होगा। टैक्सपेयर फायदे के मुताबिक, ओल्ड टैक्स रिजीम चुन सकते हैं।

PF खाता ट्रांसफर (PF Rules 1st April 2024)

नए वित्त वर्ष से पीएफ अकाउंट ट्रांसफर के नियमों में बदलाव हो गए हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के मुताबिक, अब कर्मचारी के नौकरी बदलते ही PF खाता ट्रांसफर हो जाएगा। PF खाता खुद से नियोक्ता के पास ट्रांसफर हो जाएगा। जबकि पहले नौकरी चेंज करने के बाद खुद कर्मचारी को पीएफ अकाउंट (PF Account) को भी ट्रांसफर करना होता था।

महंगी हो जाएंगी दवाइयां (Medicine Price 1st April 2024)

बता दें एक अप्रैल से कई दवाओं की कीमत भी बढ़ गई है। ड्रग प्राइस रेगुलेटर ने नेशनल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसिन (NLEM) के तहत कई दवाइयों की कीमतों में इजाफा का एलान किया है। इनमें पेन किलर, एंटीबायोटिक्स और संक्रमण रोधी दवाएं शामिल हैं।

पैन-आधार लिंक (Pan Adhar Link 1st April 2024)

इसके अलावा जिन यूजर ने 31 मार्च तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है। उनका पैन कार्ड आज से इन-एक्टिव हो जाएगा। अगर आप उन यूजर्स में शामिल हैं, जिनका पैन-आधार लिंक नहीं है तो पैन डिएक्टिवेट हो जाएगा। साथ ही अब पैन-आधार से लिंक के लिए 1,000 रुपए जुर्माना देना होगा।

Shreya

Shreya

Next Story