×

Sabjiyon ke Badhte Daam: सब्जियों के दाम पर महंगाई की मार, फ्री में मिलने वाला धनिया 200 के पार

Sabjiyon ke Badhte Daam :त्योहारों के मौसम में सब्जियों का दाम आसमान छू रहा है। धनिया 200 रुपए किलो बिक रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 13 Oct 2021 11:16 AM GMT
सब्जियों के दाम पर महंगाई की मार
X

सब्जियों के दाम पर महंगाई की मार(कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Sabjiyon ke Badhte Daam : महंगाई दिन पर दिन बढ़ती नजर आ रही है। अब सब्जियों के दाम (Sabjiyon ke Daam) भी आसमान छू रहे हैं। आम जनता इन सब्जियों के बढ़े दाम से काफी परेशान हो रही है। कोरोना महामारी की मार से कमाई कम हुई है उस पर अब सब्जियों के बढ़ते दाम (Sabjiyon ke Badhte Daam) लोगों को परेशान कर रहे हैं। लोगों के लिए घर खर्च चलाना बहुत महंगा हो गया है। इन सब्जियों के बढ़े दाम की वजह महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी बारिश और पेट्रोल - डीजल के दामों (Petrol-Diesel Price) में बढ़त भी एक बड़ा कारण बताया जा रहा है।

त्योहारों के मौसम में सब्जियों का दाम आसमान छू रहा है। धनिया 200 रुपए किलो बिक रही है। वहीं टमाटर का भाव (Tamatar ka Bhav) 50 के पार हो गया है। दिल्ली के खुदरा बाजारों में प्याज का भाव (Pyaj ka Bhav) 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है। पहले प्याज का दाम 35 से 40 किलो था। दिल्ली की सब्जी मंडियों में रोजमर्रा की उपयोग होने वाली सब्जी का दाम दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। आइए जानते हैं सब्जियों की रेट लिस्ट (Sabjiyon ki Rate List) ।

टमाटर का भाव 50 के पार (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

दिल्ली की गाजीपुर की थोक सब्जी मंडी (Sabji Mandi) के चेयरमैन एस. पी. गुप्ता का कहना है कि महाराष्ट्र में हुई भारी के चलते प्याज की फसल खराब हुई जिसके कारण कम दाम में बिकने वाली प्याज का दाम थोक में लेने पर 40 रुपए के पार पहुंच गया है। वहीं टमाटर का भाव ग्रेटर कैलाश में 60 रुपए किलो तक पहुंच गया है। भोपाल में टमाटर का दाम 20 रुपए से बढ़कर 50 रुपए और खरगोन में टमाटर का दाम 60 रुपए हो गया है।

धनिया का दाम (Dhaniya Ka Dam) 200 रुपए किलो

धनिया का दाम 200 रुपए किलो (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

टमाटर, प्याज के साथ मुफ्त में मिलने वाले धनिया का दाम भी 200 रुपए किलो हो गया है। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में धनिए का भाव 200 रुपए किलो और भोपाल में धनिया का दाम 150 रुपए किलो हो गया है वहीं अदरक, नींबू के भाव में चार से पांच रुपए की बढ़त हुई है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि सब्जियों के बढ़ते दाम की एक बड़ी वजह पेट्रोल और डीजल के दाम में तेजी से बढ़त भी है। इस बार कई राज्यों में बारिश के असर से कई फसले खराब हुई है। जिसकी वजह से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।


Shraddha

Shraddha

Next Story