TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Richest Women In India: ये हैं भारत की सबसे अमीर महिलाएं, जानें इन धनलक्ष्मी की नेटवर्थ

Forbes Richest Women In India: फोर्ब्स की लिस्ट में भारत की कई महिलाओं ने बाजी मारी है। आइए जानते हैं देश की अरबपति 5 महिलाओं के बारे में।

Shreya Sharma
Published on: 7 April 2023 9:41 AM GMT (Updated on: 7 April 2023 9:43 AM GMT)
Richest Women In India: ये हैं भारत की सबसे अमीर महिलाएं, जानें इन धनलक्ष्मी की नेटवर्थ
X
Forbes Richest Women In India

Forbes Richest Women In India: हाल ही में फोर्ब्स ने देश दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट 2023 जारी की है। अमीर महिलाओं की लिस्ट में ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरमैन सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) का नाम सबसे ऊपर है। जबकि देश की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जिंदल छठे नंबर पर हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में भारत की कई अन्य महिलाओं ने भी बाजी मारी है। आइए जानते हैं देश की अरबपति 5 महिलाओं के बारे में।

ये हैं देश की 5 अरबपति महिलाएं (5 Billionaire Women Of India)

सावित्री जिंदल (Savitri Jindal)

73 वर्षीय सावित्री जिंदल 'जिंदल ग्रुप ऑफ कंपनी' की चेयरपर्सन हैं। जिंदल ग्रुप स्टील के बिजनेस को आगे बढ़ाने में सावित्री ने काफी बड़ा योगदान दिया है। वह कुल 17 अरब डॉलर संपत्ति की मालकिन हैं। बताते चलें कि सावित्री जिंदल कभी स्कूल नहीं गई हैं, लेकिन बिजनेस की दुनिया में उनका बड़ा नाम है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट में वह 94वें नंबर पर हैं।

रोशनी नादर मल्होत्रा (Roshni Nadar Malhotra)

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोशनी नादर मल्होत्रा आती हैं। रोशनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) की चेयरपर्सन हैं। रोशनी एचसीएल के संस्थापक और अरबपति व्यवसायी शिव नादर और किरण नादर की इकलौती संतान हैं। उनकी कुल संपत्ति 84,330 करोड़ रुपये है।

रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala)

फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट में रेखा झुनझुनवाला 30वें पायदान पर हैं, जबकि भारतीय अमीर महिलाओं की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। रेखा झुनझुनवाला शेयर बाजार में बिग बुल के नाम से पहचाने जाने वाले दिवंगत दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी हैं। उनकी टोटल नेटवर्थ 47,650.76 करोड़ रुपये है।

फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar)

उद्योग जगत में फाल्गुनी नायर एक जाना माना नाम हैं। वह Nykaa की फाउंडर और सीईओ हैं, जिन्होंने अमीर महिलाओं की लिस्ट में चौथा पायदान पाया है। फोर्ब्स के मुताबिक, फाल्गुनी की कुल संपत्ति 22,192 करोड़ रुपये है। Nykaa की 50 परसेंट हिस्सेदार फाल्गुनी नायर ने बहुत कम समय में ही अपने स्टार्टअप को एक बड़े मुकाम पर पहुंचाया है।

किरण मजूमदार शॉ (Kiran Mazumdar Shaw)

किरण मजूमदार शॉ बायोकॉन की चेयरपर्सन हैं। उनकी कंपनी फार्मा सेक्टर की सबसे दिग्गज कंपनियों में शुमार है। बायोकॉन ने कोरोना महामारी के दौरान सबसे ज्यादा कमाई की है। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी टोटल नेटवर्थ 2 अरब डॉलर है।

Shreya Sharma

Shreya Sharma

Next Story