Stock Market: अमेरिका ले डूबा भारतीय शेयर बाजार, आई बड़ी गिरावट, एक झटके में 4.26 लाख करोड़ साफ

Stock Market: शुक्रवार को सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में एक दिन में 4.26 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद कुल पूंजीकरण 457.36 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 2 Aug 2024 5:10 AM GMT (Updated on: 2 Aug 2024 7:14 AM GMT)
Stock Market
X

Stock Market (सोशल मीडिया) 

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने आज लाल निशान से अपने कारोबार की शुरुआत की है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को स्टॉक मार्केट में तगड़ी गिरावट आई है। ग्लोबल मार्केट में आई मंदी के चलते अमेरिकी शेयर बाजार में हुई जोरदार बिकवाली का असर शुक्रवार को दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी पर दिखा। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 700 से अधिक अंकों की गिरावट पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि निफ्टी 200 से अधिक अंक के नीचे कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। बाजार के सभी इंडेक्स लाल निशान पर बने हुए हैं। इसमें बैंकिंग, ऑटो, आईटी और एनर्जी के शेयरों में जोरदार की गिरावट दर्ज की गई है और यह सभी रेड मॉर्क पर ओपन हुए थे।

सेंसेक्स 580 अंक तक टूटा, निफ्टी भी लुढ़की

शुक्रवार को शेयर बाजार का सेंसेक्‍स 631 अंक टूटकर 81235 अंक पर खुला, निफ्टी 50 इंडेक्स 227 अंक गिरकर 24,783 पर ओपन हुआ। जैसे ही कारोबार आगे बढ़ा तो शेयर बाजार में गिरावट और बढ़ गई। सेंसेक्‍स करीब 850 अंक टूटा और निफ्टी 272.55 टूट गया था। हालांकि बाजार कुछ गिरावट से उभरा है और मौजूदा समय 30 शेयरों वाले आधारित सेंसेक्स 693.53 अंक टूटकर 81,174.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निफ्टी 50 इंडेक्स 244.10 अंक टूटकर 24,776.80 अंकों पर ट्रेंड कर रहा है।

आज ऐसा है शेयरों का हाल

शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों में से 3 शेयरों में तेजी देखी जा रही है, जबकि 27 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह निफ्टी के 50 शेयरों में से 6 शेयर हरे निशान पर हैं, बाकी 44 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, एनएसई पर 2,414 शेयरों में से सिर्फ 493 शेयर ही हरे निशान पर हैं, जबकि 1,874 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। 47 शेयरो में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कुछ ही घंटों में डूबे 4.26 लाख करोड़

बाजार में आई गिरावट शेयर बीएसई पर सभी सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण भी जोरदार गिरा है। शुक्रवार को सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में एक दिन में 4.26 लाख करोड़ रुपये साफ हो गया है। जिसके बाद कुल पूंजीकरण 457.36 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story