×

Share Market Biggest Fall: शेयर बाजार में 6 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, एक ही दिन में करीब 4.80 लाख करोड़ का नुकसान!

Share Market Biggest Fall: गुरुवार को पूरे दिन के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 61,081 के उच्चतम स्तर तक पहुंचा था, जो 59,777.58 अंकों के न्यूनतम स्तर तक गिरा।

aman
Report amanPublished By Divyanshu Rao
Published on: 28 Oct 2021 3:30 PM GMT
share-market-today-live updates-bse-sensex-nse-nifty-rupee-vs-dollar-business-economy-stock market-sgx-stock market live
X
शेयर मार्केट की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Share Market Biggest Fall: बीते कई दिनों से शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा था। लेकिन, गुरुवार (28 अक्टूबर, 2021) को शेयर बाजार 'धड़ाम' से गिरा। शेयर मार्केट की यह गिरावट छह महीनों की सबसे बड़ी गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) गुरुवार को 1,159 अंक लुढ़क गया। इस गिरावट के साथ बाजार 59,984 अंक पर बंद हुआ।

बता दें, कि गुरुवार को पूरे दिन के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 61,081 के उच्चतम स्तर तक पहुंचा था, जो 59,777.58 अंकों के न्यूनतम स्तर तक गिरा। कहने का मतलब है कि बाजार में 1,300 अंकों से भी अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी भी 353 अंक गिरा

दरअसल गुरुवार की सुबह जब बाजार खुला तभी गिरावट देखी गई थी। बाजार की ओपनिंग में गिरावट का असर दिन भर बरकरार रहा। नतीजा, दिन ढलने के साथ दबाव बढ़ता चला गया। आज कारोबार के अंत में निफ्टी 353 अंक गिरकर 17,857 पर बंद हुआ। मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स का पिछले 20 दिनों का यह सबसे निचला स्तर रहा। इससे पहले आठ अक्टूबर को सेंसेक्स ने 60,000 के स्तर को छुआ था।

शेयर बाजार की प्रतीकात्मक (फोटो:सोशल मीडिया)

4.8 लाख करोड़ की चपत!

बाजार की इस गिरावट पर रिलायंस सिक्योरिटीज के स्ट्रैटेजिक हेड का कहना था, कि 'उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में प्रमुख वित्तीय और आईटी कंपनियों में तेज गिरावट देखी गई। साथ ही घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली भी हुई। इस गिरावट से निवेशकों को 4.5 से 4.80 लाख करोड़ रुपए की चपत लगी है।'

इन शेयरों में दर्ज हुई भारी गिरावट

गुरुवार को सेंसेक्स के शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट आईटीसी (ITC) के शेयरों में देखने को मिली। ITC का शेयर 5 प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में देखा गया। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank ), एक्सिस बैंक (Axis Bank), एसबीआई (SBI) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) प्रमुख रूप से नुकसान में रहें।

गिरावट के बावजूद इन शेयरों ने मुनाफा कमाया

दूसरी तरफ, इस गिरावट के दौरान भी कुछ शेयरों ने लाभ कमाया। इन शेयरों में इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), एल एंड टी (Larsen & Toubro), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) शामिल हैं। वहीं, आज आईआरसीटीसी (IRCTC) का शेयर स्प्लिट हुआ। इसके चलते कंपनी का शेयर 10 प्रतिशत से भी अधिक की तेजी से साथ बंद हुआ।

अब बातें मुख्य वजहों की जिसके कारण शेयर बाजार को इतना बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। बाजार के जानकार इसकी मुख्य तीन वजहें बता रहे हैं।-

पहली वजह- विदेशी निवेशक यानी Foreign portfolio investment (FPI) बीते कई कई दिनों से शेयरों की बिकवाली कर रहे हैं।

दूसरी वजह- इस बड़ी गिरावट की दूसरी मुख्य वजह इंटरनेशनल मार्केट में भी गिरावट का दौर रहा है। विदेशी बाजार में गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला।

तीसरी वजह- भारतीय बाजार में लगातार तेजी के बाद मुनाफावसूली रही है। कुछ हफ़्तों की तेजी के बाद घरेलू निवेशकों ने भी मुनाफाखोरी की जिस वजह से बाजार धड़ाम हुआ है।

Share Market Biggest Fall, Share Market Biggest Fall news,share market big fall news,share market big fall news today,share market big fall news today in hindi, share market big fall news today india,share market biggest fall,share market biggest fall news,share market big fall news,share market big fall news today,share market big fall news today,share market big fall news today in hindi, share market big fall news today,share market today,share market today live, share market today live india, stock market news today india live hindi

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story