×

Share Market Close Today: गिरावट पर शेयर बाजार का कारोबारी सप्ताह खत्म, सेंसेक्स 98 अंक लुढ़का

Share Market Close Today: शुक्रवार के कारोबार में निफ्टी दो इंडेक्सों को छोड़ दें तो सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुआ। एशियााई बाजारों में मिक्स ट्रेंड रहा, जबकि अमेरिकी बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट में कुछ कमी आई है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 18 Nov 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 18 Nov 2022 10:45 AM GMT)
Share Market Close Today
X

Share Market Close Today (सोशल मीडिया)  

Share Market Close Today: वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार पर आज पूरे दिन बिकवाली हावी रही। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार फिसलकर बंद हुआ। इससे पहले सुबह बाजार ने कारोबार की शुरुआत फ्लैट पर की थी,लेकिन कुछ ही देर बाद गिरावट पर आ गई। आज के कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए।

शाम के वक्त BSE का सेंसेक्स 98.33 अंक या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 61,652.27 के स्तर पर बंद हुआ,जबकि NSE का निफ्टी 37.20 अंक या 0.20 फीसदी नीचे जाकर 18,306.70 पर कारोबार समाप्त किया। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 20 लाल निशान पर बंद हुए, जबकि 10 शेयरों में तेजी पर बंद हुए।

पीएसयू बैंक और रियल्टी इंडेक्स में ही रही बढ़त

निफ्टी के दो इंडेक्सों को छोड़ दे तो सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। इसमें सबसे अधिक गिरावट ऑटो इंडेक्स में रही और आज यह 1.18 फीसदी तक टूटे। इसके अलावा आईटी, बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, और फाइनेंशिल इंडेक्सों में भी गिरावट रही। हालांकि रियल्टी इंडेक्स और पीएसयू बैंक इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। इसमें रियल्टी इंडेक्स 0.10 फीसदी और पीएसयू बैंक 1.53 फीसदी तेजी पर बंद हुए। इसके अलावा हैवीवेट शेयरों में भी गिरावट रही।

टॉप गेनर्स व लूजर्स

आज जिन कंपनियों ने बढ़त पर कारोबार किया, उसमें HCL Tech, HUL, Asian Paints, SBI, Kotak Bank, Infosys और HDFC शामिल हैं। वहीं, जिन कंपनियों ने गिरावट पर कारोबार किया, उसमें M&M, Bajaj Auto, IndusInd Bank, Maruti Suzuki, Eicher Motors, Cipla और Bajaj Finance हैं।

एशियाई बाजारों में मिक्स ट्रेंड

आज प्रमुख एशियाई बाजारों कहीं गिरावट तो कहीं बढ़त का दौर रहा। SGX Nifty 0.25 फीसदी और निक्‍केई 225 में 0.17 फीसदी की बढ़त रही स्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.16 फीसदी गिरावट रही। वहीं, हैंगसेंग्र में 1.60 फीसदी बढ़त पर कारोबार किया। जबकि ताइवान वेटेड 0.04 फीसदी और शंघाई कंपोजिट फ्लैट रहे। इसके अलावा कोस्पी में 0.60 फीसदी की गिरावट रही।

अमेरिकी बाजार लुढ़के

बीते कारोबारी हफ्ते में अमेरिकी शेयर बाजार लगातार टूटे रहे हैं। गुरुवार को Dow Jones 7.51 अंक के साथ 33,546.32 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स 0.31 फीसदी गिरावट पर बंद हुआ है। वहीं, Nasdaq में 0.35 फीसदी की कमजोरी पर बंद हुआ है। इससे पहले बुधवार को भी बाजार में गिरावट रही थी।

रुपया में आई गिरावट

उधर, रुपया में गिरावट का दौर कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन भी जारी है। हालांकि शुक्रवार को रुपया में गिरावट डॉलर की तुलना में कम रही है। शुक्रवार को शाम को रुपया डॉलर के मुकाबले 6 पैसे टूटकर 81.70 (अनंतिम) पर बंद हुआ। इससे पहले बीते गुरुवार को कारोबारी सत्र में भी रुपया डॉलर की तुलना में लुढ़कर बंद हुआ था।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story