×

Share Market Today: गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को नहीं होगी बीएसई एनएसई पर ट्रेडिंग, जानें कब कब बंद रहेगा बाजार

Share Market Today: देश के सारे सरकारी संस्थान के अलावा कई निजी संस्थान आज बंद रहते हैं। इसमें एक भारतीय शेयर बाजार भी है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 26 Jan 2023 2:17 AM GMT
Share Market Holiday
X

Share Market Holiday (photo: social media )

Share Market Holiday: 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी, 2023 को दलाल स्ट्रीट पर कोई भी कारोबार नहीं होगा। यानी गुरुवार को राष्ट्रीय अवकाश होने की वजह से भारतीय शेयर बाजार बंद है। आज कारोबार में दो सत्र में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। भारत हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाता है। साल 1950 में इसी तारीख को भारत ने संविधान को अपनाया था। 26 जनवरी को सरकार ने राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है, जिसकी वजह से देश के सारे सरकारी संस्थान के अलावा कई निजी संस्थान बंद रहते हैं। इसमें एक भारतीय शेयर बाजार भी है। अगले अगले दिन बाजार फिर खुलेगा।

दोनों एक्सचेंज में नहीं होगी ट्रेडिंग

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) से मिली जानकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस के अवसर पर दोनों प्रमुख एक्सचेंज बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) बंद रहेंगे। 27 जनवरी शुक्रवार को कारोबार फिर से शुरू होगा और यह दिन इस सप्ताह का आखिरी कारोबार दिन होगा। उसके बाद दो दिन फिर बाजार बंद रहेगा, क्योंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है। वहीं, 2023 कैलेंडर वर्ष का यह पहला शेयर बाजार अवकाश है।

जिंस बाजार भी रहेगा बंद

इसके अलावा आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिंस बाजार भी बंद रहेगा। सुबह का सत्र और शाम का सत्र दोनों बंद रहेंगे।

अगली छुट्टी मार्च में

उपलब्ध एनएसई और बीएसई अवकाश कैलेंडर 2023 के अनुसार, पूरे वर्ष में कुल 15 बाजार अवकाश हैं और गणतंत्र दिवस सूची में पहला अवकाश है। अब शेयर बाजार की अगली छुट्टी मार्च में होगी। शेयर बाजार में अगला अवकाश 7 मार्च को होली के अवसर पर होगा। इससे पहले पूरे फरवरी महीने में शेयर बाजार खुलेगा। केवल निर्धारित शनिवार और रविवार अवकाश को बाजार नियमित बंद रहेगा।

भारत में स्टॉक मार्केट अवकाश 2023 - पूरी सूची

होली- 07 मार्च, 2023

रामनवमी- 30 मार्च, 2023

महावीर जयंती- 04 अप्रैल, 2023

गुड फ्राइडे- 07 अप्रैल, 2023

डॉ.बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती- 14 अप्रैल, 2023

महाराष्ट्र दिवस- 01 मई, 2023

बकरीद- 28 जून, 2023

स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त, 2023

गणेश चतुर्थी- 19 सितंबर, 2023

महात्मा गांधी जयंती- 02 अक्टूबर, 2023

दशहरा- 24 अक्टूबर, 2023

दीपावली बलिप्रतिपदा- 14 नवंबर, 2023

गुरुनानक जयंती- 27 नवंबर, 2023

क्रिसमस- 25 दिसंबर, 2023

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story