×

Share Market Live Update: दबाव से उभरा बाजार, सेंसेक्स 468 अंक उछला, निफ्टी 18420 पर बंद

Share Market Live Update: कारोबार में शाम को दोनों इंडेक्स हरे निशान पर जाकर बंद हुए। इससे पहले सुबह दबाव पर थे। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट पर जाकर बंद हुआ।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 19 Dec 2022 10:00 AM GMT (Updated on: 19 Dec 2022 10:27 AM GMT)
Share Market Live Update
X

Share Market Live Update: (सोशल मीडिया) 

Share Market Live Update: ग्लोबल मार्केट से मिले मिक्स ट्रेंड के बाद भी घरेलू बाजार में तेजी रही। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार एक अच्छी बढ़त लेते हुए बंद हुआ। इससे पहले आज सुबह दबाव में कारोबार की शुरुआत हुई थी,लेकिन जैसे दिन का कारोबार आगे बढ़ा तो इसमें तेजी आ गई और यह तेजी शाम तक बनी रही। कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए।

शाम 3.30 बजे बीएसई का सेंसेक्स 468.38 अंक या 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 151.45 अंक या 0.86 फीसदी की तेजी के साथ 18,420.45 के स्तर पर आकर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 25 शेयर हरे निशान पर रहे, जबकि 5 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

अधिकांश इंडेक्स रहे तेजी पर

सोमवार को शाम के वक्त शेयरों में खरीदारी का माहौल रहा। निफ्टी के कई प्रमुख इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे अधिक तेजी ऑटो इंडेक्स में रही और यह 1.59 फीसदी मजबूत होकर बंद हुए। इसके अलावा बैंक 0.45 फीसदी, फार्मा 0.08 फीसदी और फाइनेंशियल इंडेक्स 0.87 फीसदी की बढ़त पर जाकर बंद हुए। हालांकि आईटी इंडेक्स में गिरावट रही और यह आज 0.51 फीसदी तक टूटे। वहीं, मेटल, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। वहीं, हैवीवेट शेयरों में खरीदारी रही।

टॉप गेनर्स व लूजर्स वाली कंपनी

सोमवार को बढ़त पर Adani Ports SEZ, M&M, Eicher Motors, Power Grid, Adani Ent., Bajaj Auto और Bharti Airtel की कंपनियां रही। वहीं, टॉप जूलर्स की लिस्ट में TCS, Infosys, ONGC, Tata Motors, Sun Pharma, IndusInd Bank और Wipro हैं।

प्रमुख एशियाई बाजारों में मिक्स ट्रेंड

आज प्रमुख एशियाई बाजारों में कुछ में खरीदारी तो कुछ बिकवाली का माहौल है। SGX Nifty 0.20 फीसदी बढ़त पर रहे तो निक्‍केई 1.11 फीसदी की गिरावट पर कारोबार किया। वहीं, स्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.66 फीसदी की बढ़त रही,जबकि हैंगसेंग 0.02 फीसदी कमजोर साबित हुए। ताइवान वेटेड 0.39 फीसदी, कोस्‍पी 0.35 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 1.20 फीसदी की गिरावट पर रहे।

अमेरिकी बाजारों में बिकवाली

अमेरिकी बाजारों में गिरावट का दौर रहा। शुक्रवार को Dow Jones 282 अंक या 0.85 फीसदी गिरावट के साथ 32,920.46 पर बंद हुए। S&P 500 इंडेक्‍स 1.11 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए,जबकि NASDAQ 105 अंकों की गिरावट रही और यह 10,705.41 पर बंद हुआ।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story