×

Share Market Live Today: बढ़त के बाद गिरावट पर बंद बाजार, सेंसेक्स 389 अंक नीचे गिरा, निफ्टी 112 अंक फिसला

Share Market Live Today: आज कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। प्रमुख एशियाई बाजार बढ़त पर कारोबार किया। वहीं, गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुए।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 9 Dec 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 9 Dec 2022 10:41 AM GMT)
Share Market Live Today
X

Share Market Live Today(सोशल मीडिया)  

Share Market Live Today: वैश्विक बाजार से अच्छे संकेतों मिलने के बाद भी घरेलू शेयर बाजार शाम के वक्त दबाव पर बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। इससे पहले कारोबारी की शुरुआत बढ़त पर की थी, लेकिन जैसे दिन का कारोबार आगे बढ़ा बाजार में गिरावट आ गई और यह गिरावट शाम तक जारी,जिसके चलते बाजार लाल निशान पर क्लोजिंग की। कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट पर बंद हुए। शाम 3.30 बजे बीएसई का सेंसेक्स 389 अंक टूटा और यह 62,181.67 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 112.75 अंक नीचे जाकर 18,496.60 के स्तर बंद हुआ। गिरावट का आलम यह रहा कि सेंसेक्स के 30 शेयरों में 18 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

अधिकांश इंडेक्स लाल निशान पर बंद

हफ्ते के आखिरी दिन के कारोबार में शेयरों दोपहर के बाद बिकवाली का माहौल देखने को मिला। निफ्टी के कई प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए,जबकि कुछ हरे निशान पर रहे। निफ्टी में सबसे अधिक गिरावट आईटी इंडेक्स में रही और यह शाम को 3.14 फीसदी तक टूटे, जबकि ऑटो 0.30 फीसदी और फाइनेंशियल इंडेक्स 0.01 फीसदी तक टूटे। हालांकि बैंक, फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्स में तेजी रही है और आटो को छोड़कर अन्य दोनों इंडेक्स आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुए। वहीं, मेटल, रियल्टी और मीडिया इंडेक्स भी गिरावट पर बंद हुए। यह तीनों इंडेक्स आधे फीसदी से अधिक गिरावट पर बंद हुए। वहीं हैवीवेट शेयरों में गिरावट रही।

Nestle India बनी टॉप गेनर्स

जिन कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही, उसमें Nestle India, Titan Company, Sun Pharma, Dr. Reddys, Eicher Motors, IndusInd Bank और ITC हैं। वहीं, जिन कंपनियों ने गिरावट पर कारोबार किया, उसमें HCL Tech, Tech Mahindra, Infosys, Wipro, Hindalco, UPL और TCS हैं।

एशियाई बाजारों में खरीदारी

शुक्रवार को प्रमुख एशियाई बाजारों में खरीदारी का माहौल रहा। SGX Nifty 0.39 फीसदी और निक्‍केई 1.26 फीसदी की बढ़त पर कारोबार किया। स्‍ट्रेट टाइम्‍स में 0.19 फीसदी और हैंगसेंग में 0.72 फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा ताइवान वेटेड 0.89 फीसदी, कोस्‍पी 0.51 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 0.19 फीसदी की बढ़त रही।

अमेरिकी बाजार बढ़त पर बंद

इस सप्ताह गिरावट रहने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुए। गुरुवार को S&P 500 इंडेक्‍स 0.75 अंकों की तेजी के साथ 3,963.51 के लेवल पर बंद हुआ। Dow Jones 184 अंक मजबूत होकर बंद हुए। वहीं, Nasdaq 1.13 फीसदी बढ़त के साथ 11,082 के लेवल पर बंद हुआ।

कल रही थी बढ़त

इससे पहले बीते कारोबारी सत्र में शेयर बाजार बढ़त पर बदं हुआ था। गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 170.78 अंक या 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 62,581.46 के स्तर पर जाकर बंद हुआ था। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 51.15 अंक या 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 18,611.65 पर जाकर बंद हुआ था। कल सेंसेक्स के 30 शेयर में से 13 शेयर हरे निशान पर थे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story