×

Share Market Update Today: बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 238 अंक नीचे जाकर हुआ बंद, निफ्टी भी गिरा

Share Market Update Today: आज के कारोबार में बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट का दौर जारी है। मंगलवार को अमेरिकी बाजार लाल निशान पर बंद हुए।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 7 Dec 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 7 Dec 2022 10:46 AM GMT)
Share Market Update Today
X

Share Market Update Today (सोशल मीडिया) 

Share Market Update Today: वैश्विक बाजार से मिले खराब संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन भी नहीं उभरा। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। इससे पहले आज सुबह बाजार ने गिरावट पर कारोबार की शुरुआत की थी। पूरे दिन कारोबार में बिकवाली का माहौल रहा है और शाम वक्त बाजार ने लाल निशान पर क्लोजिंग की। कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। शाम 3.30 बजे 30 शेयरों वाला बीएसई का सेंसेक्स 238.30 अंक या 0.38 फीसदी गिरकर 62,388.06 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह, 50 शेयरों वाला एनएसई का निफ्टी 91.00 अंक या 0.49 फीसदी फिसलकर 18,551.75 पर जाकर बंद हुआ। बाजार की गिरावट का यह लगातार तीसरा दिन हैं।

रियल्टी इंडेक्स में सबसे अधिक गिरावट

बुधवार के कारोबार में चौतरफा शेयरों में बिकवाली का दौर रहा। निफ्टी के अधिकांश प्रमुख इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। आज आईटी इंडेक्स 0.84 फीसदी तक टूटे। इसके अलावा बैंक, ऑटो, फार्मा और फाइनेंशियल इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। यह सभी इंडेक्स में आधे फीसदी से अधिक गिरावट पर बंद हुए। हालांकि एफएमसीजी इंडेक्स में बढ़त पर रहे और यह 0.96 फीसदी मजबूत होकर बंद हुए। वहीं, मेटल, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स में भी गिरावट पर बंद हुए। रियल्टी इंडेक्स 1.19 फीसदी टूटे और निफ्टी में सबसे अधिक गिरावट इसी इंडेक्स पर रही।

टॉप गेनर्स व लूजर्स

बुधवार के कारोबार में जिन कंपनियों ने बढ़त पर कारोबार किया, उसमें Asian Paints, HUL, BPCL, L&T, Axis Bank, ITC और M&M शामिल हैं। वहीं, जिन कंपनियों ने बढ़त पर कारोबार किया हैं, उसमें NTPC, SBI Life, Bajaj Finserv, Tata Motors, IndusInd Bank, Bajaj Auto और Tata Steel हैं।

प्रमुख एशियाई बाजार भी लुढ़का

प्रमुख एशियाई बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। SGX Nifty 0.07 फीसदी, 225 निक्‍केई 0.46 फीसदी, स्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.25 फीसदी और हैंगसेंग 0.06 फीसदी तक लुढ़के। वहीं, अलावा ताइवान वेटेड 0.46 फीसदी, कोस्‍पी 0.34 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 0.52 फीसदी की गिरावट रही।

अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद

उधर, अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट का दौर जारी है। मंगलवार को S&P 500 इंडेक्‍स 1.44 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। Dow Jones 351 अंक लुढ़कर 33,596.34 पर जाकर बंद हुआ। वहीं, Nasdaq Composite भी लुढ़का। इसमें 2 फीसदी की गिरावट आई और यह 11,014.89 के स्तर पर जाकर बंद हुआ।

लगातार तीन दिन लुढ़का बाजार

इससे पहले बीते कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। मगंलवार को सेंसेक्स 179.21 अंक या 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 62655.39 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 54.30 अंक या 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 18646.75 के स्तर पर जाकर बंद हुआ था। इस कारोबार सत्र में यह लगातार तीसरा मौका है जब शेयर बाजार गिरावट बंद हुआ है।

महंगाई रोकने पर रहा आरबीआई सफल

बैंक ऑफ वाइस के संस्थापक अशवनी राणा ने कहा कि रेपो रेट में वृद्धि से महंगाई को और बढ़ने से रिजर्व बैंक का प्रयास सफल रहा है, लेकिन महंगाई को 6% से नीचे लाना मुश्किल हो रहा है। अभी भी अक्टूबर के आंकड़ों के आधार पर खुदरा महंगाई दर 6.77 पर बनी हुई है। आरबीआई द्वारा महंगाई को नियंत्रित करने के रेपो रेट में वृद्धि की वजह से लोगों को लोन और लोन की किस्तें बढ जाएंगी।

आज आरबीआई ने 35 बेसिक पॉइंट की वृद्धि

आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को रेपो रेट में 35 बेसिक पॉइंट की वृद्धि की है। इस वृद्धि के बाद अब रेपो रेट 6.25 फीसदी हो गया है। आज रेपो रेट में बढ़ोतरी करके आरबीआई ने इस साल चार बार नीतिगत दरों बढोतरी कर चुका है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story