×

Share Market Update: गिरावट के उभरा बाजार, सेंसेक्स इस साल के उच्चतम स्तर पर बंद, निफ्टी 18000 पार

Share Market Update: आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए हैं। वहीं, सेंसेक्स इस साल के ऑल टाइम हाई पर पहुंच कर बंद हुआ।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 16 Nov 2022 10:47 AM GMT (Updated on: 16 Nov 2022 10:53 AM GMT)
Share Market Update
X

Share Market Update (सोशल मीडिया) 

Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर रौनक लौटी है। रौनक ऐसी थी कि दोपहर के समय बीएसई का सेंसेक्स ऑल टाइम हाई पर पंहुच गया। हालांकि बाद में गिरावट आई और यह 61,961 अंकों के साथ इस साल के ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ। इससे पहले आज सुबह कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। कुछ घंटों बाद बाजार में खरीदारी होने लगी,जो शाम के कारोबार बंद होने तक जारी रही है। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार जोरदार उछाल के साथ बंद हुआ।

कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए। शाम के वक्त BSE का सेंसेक्स 88.50 अंक या 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 61,961.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, NSE का निफ्टी 6.25 अंक या 0.30 फीसदी की उछाल के साथ 18,409.65 पर बंद हुआ। शाम को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर रहे, जबकि 16 शेयर गिरावट पर बंद हुए हैं।

निफ्टी पर इन इंडेक्सों में रही बढ़त

आज कारोबार में शेयरों में खरीदारी का माहौल रहा। निफ्टी के प्रमुख इंडेक्स में अधिकांश इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे अधिक बढ़त बैंक इंडेक्स में दर्ज हुई और यह 0.38 फीसदी की बढ़त पर बंद हुए। इसके अलावा आईटी और फाइनेंशियल भी बढ़त पर रहे। हालांकि एफएमसीजी इंडेक्स फ्लैट पर रहा और 0.00 फीसदी पर बंद हुआ। वहीं, ऑटो और फार्मा इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। इन दोनों इंडेक्स में आधे फीसदी से अधिक गिरावट रही।

टॉप गेनर्स


टॉप लूजर्स वाली कंपनियां


प्रमुख एशियाई बाजारों में रही बिकवाली

आज प्रमुख एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली। SGX Nifty 0.15 फीसदी और निक्‍केई 225 में 0.12 फीसदी की गिरावट रही। हालांकि स्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.21 फीसदी और हैंगसेंग 0.01 फीसदी की बढ़त पर रहे। वहीं, ताइवान वेटेड 0.38 फीसदी तेजी पर तो कोस्‍पी 0.18 फीसदी की गिरावट रही, जबकि शंघाई कंपोजिट में 0.15 फीसदी की उछाल पर रहे।

अमेरिकी बाजार में रही खरीदारी

गिरावट के बाद अमेरिकी बाजार उभरा है। मंगलवार को अमेरिका शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए हैं। इसमें Dow Jones 56.22 अंक की तेजी के साथ 33,592.92 पर कारोबार बंद हुआ है। S&P 500 इंडेक्‍स 0.87 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ,जबकि Nasdaq 1.45 फीसदी बढ़त पर बंद हुआ है।

मंगलवार को रही थी बढ़त

इससे पहले बीते कारोबारी सत्र में शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। मंगलवार को सेंसेक्स 283 अंक की मजबूती के साथ 61,907 के लेवल पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 74 अंक की तेजी के साथ 18,403 पर बंद हुआ था।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story