Share Market Update Today: रियल्टी इंडेक्स ने लगाया बाजार में 3 दिन की तेज का ब्रेक, सेंसेक्स निफ्टी गिरकर बंद

Share Market Update Today: बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट पर बंद हुए। शुक्रवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयर गिरावट पर बंद हुए, जबकि 7 शेयरों में तेजी रही।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 17 Feb 2023 10:00 AM GMT (Updated on: 17 Feb 2023 10:36 AM GMT)
Share Market Update Today
X

Share Market Update Today (सोशल मीडिया) 

Share Market Update Today: घरेलू शेयर बाजार में वैश्विक बाजार से मिले खराब संकेतों का असर साफ तौर पर दिखाई दिया। रियल्टी इंडेक्स में हुई जोरदार बिकवाली से शेयर बाजार को गिरावट पर बंद होने पर मजबूर किया। हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को भारती शेयर बाजार में दोनों सत्र में गिरावट रही है। कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। शाम के वक्त सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 0.50 फीसदी तक टूटे।

शुक्रवार शाम 3.30 बजे बीएसई का सेंसेक्स 316.94 अंक या 0.52 फीसदी टूटकर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 91.65 अंक या 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 17,944.20 के स्तर पर बंद हुआ हालांकि सुबह के वक्त सेंसेक्स जो 60 हजार के पार खुला था, वह शाम के वक्त 61 हजार पर जाकर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयर गिरावट पर बंद हुए, जबकि 7 शेयरों में तेजी रही।

निफ्टी के कई इंडेक्स एक फीसदी टूटे

आज कारोबार में पूरे दिन शेयरों में बिकवाली दिखाई दी। निफ्टी के कई प्रमुख इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक गिरावट पर बंद हुए। इसमें सबसे अधिक गिरावट रियल्टी इंडेक्स में रही और यह 1.78 फीसदी तक टूटे। इसके अलावा आईटी, बैंक और फार्मा इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक कमजोर साबित हुए। इसमें आईटी 1.21 फीसदी, बैंक 1.20 फीसदी और फार्मा 1.18 फीसदी लुढ़कर बंद हुए। जबकि ऑटो 0.50 फीसदी और एफएमसीजी इंडेक्स 0.33 फीसदी कमजोर हुए। वहीं, मेटल और मीडिया इंडेक्स भी गिरावट रही। मेटल और मीडिया में आधे फीसदी से अधिक कमजोर होकर बंद हुए। बात अगर हैवीवेट की करें तो इसमें भी गिरावट रही।

ये रहीं टॉप गेनर्स व लूजर्स

शुक्रवार को टॉप गेनर्स की लिस्ट में L&T, BPCL, UltraTech Cem., Asian Paints, Coal India Ltd, Grasim Inds. और ONGC हैं। वहीं, टॉप लूजर्स की लिस्ट में Adani Ent., Nestle India, IndusInd Bank, SBI Life, HDFC Life, M&M और SBI हैं।

इतने शेयरों में हुआ कारोबार

BSE से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को बाजार में 3590 शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,503 शेयरों खरीदारी, 1945 शेयरों गिरावट और 142 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कारोबार बंद होने तक126 शेयरों में अपने 52 सप्ताह के नीचे स्तर को छुआ। एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप शुक्रवार को 2,66,89,644.42 लाख करोड़ रुपये रहा।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story