×

Share Market Update Today: शेयर बाजार गिरावट पर खुला, सेंसेक्स 436 अंक लुढ़का; Britannia टॉप गेनर्स

Share Market Update Today: घरेलू शेयर बाजार के अलावा आज प्रमुख एशियाई शेयर बाजार में गिरावट रही है। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार भी गिरावट पर बंद हुए।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 21 Nov 2022 4:10 AM GMT (Updated on: 21 Nov 2022 4:56 AM GMT)
Share Market Update Today
X

Share Market Update Today (सोशल मीडिया)  

Share Market Update Today: ग्लोबल मार्केट से आए खराब संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार उभर नहीं पा रहा है। बीते कारोबारी सप्ताह में अधिकांश सत्र में गिरावट पर बंद हुए बाजार का हाल आज कुछ ऐसा ही रहा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने खराब (गिरावट) शुरुआत की है। कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले हैं।

9.30 बजे BSE का सेंसेक्स 436.04 अंक या 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 61227.44 पर खुला। इसी तरह, NSE का निफ्टी 123.85 अंक या 0.68 फीसदी लुढ़कर 18183.80 के स्तर पर खुला। इसके अलावा सेंसेक्स के 30 शेयर में 24 शेयर हरे निशान पर हैं,जबकि 6 शेयर लाल निशान पर हैं।

सभी प्रमुख इंडेकस लाल निशान पर

सुबह के समय कारोबार में हर तरफ बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी के सभी प्रमुख इंडेक्स गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। इसमें सबसे अधिक गिरावट आईटी इंडेक्स में आई है और यह 1.13 फीसदी टूटे हैं। इसके अलावा बैंक, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी और फाइनेंशियल इंडेक्स भी लाल निशान पर देख रहे हैं। इन इंडेक्सों में आधे फीसदी से अधिक गिरावट आई है। केवल निफ्टीस्मॉल कैप 400 और 250 इंडेक्स में ही हरे निशान पर हैं,जबकि रियल्टी और मीडिया इंडेक्स भी गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, कारोबार में आज हैवीवेट शेयरों में भी गिरावट रही है।

टॉप गेनर्स व लूजर्स

आज टॉप गेनर्स की लिस्ट में Britannia, Axis Bank, Maruti Suzuki, BPCL, HUL, Tata Steel व HDFC Life हैं,जबकि टॉप लूजर्स की लिस्ट में ONGC, SBI Life, Adani Ent., Adani Ent., RIL, Bajaj Finance व Hindalco शामिल हैं।

प्रमुख एशियाई बाजारों में बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार की तरह आज प्रमुख एशियाई बाजारों में भी गिरावट आई है। SGX Nixty 0.25 फीसदी, निक्‍केई 0.06 फीसदी , स्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.25 फीसदी और हैंगसेंग में 2.90 फीसदी की गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा ताइवान वेटेड 0.09 फीसदी और कोस्‍पी 1.09 फीसदी कमजोरी रही है, जबकि शंघाई कंपोजिट भी 1.03 फीसदी कमजोर साबित हुए हैं।

अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद

उधर, अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुए। शुक्रवार को Dow Jones 199.37 अंक की गिरावट के साथ 33,745.69 पर बंद हुआ। हालांकि S&P 500 इंडेक्‍स 0.48 फीसदी की बढ़त पर बंद हुआ। वहीं, Nasdaq Composite फ्लैट पर कारोबार करते हुए 11,146.06 के स्तर पर बंद हुआ।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story