×

Share Market Update Today: बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स 316 अंक उछला, IndusInd Bank टॉप गेनर्स

Share Market Update Today: सुबह गिरावट के बाद कारोबार में तेजी आ गई। शाम के वक्त दोनों इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट पर बंद हु।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 22 Nov 2022 10:22 AM GMT (Updated on: 22 Nov 2022 10:42 AM GMT)
Share Market Update Today
X

Share Market Update Today (सोशल मीडिया) 

Share Market Update Today: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में आखिकार रौनक लौटी आई और बढ़त पर बंद हुआ। इससे पहले हल्की गिरावट पर कारोबार की शुरुआत हुई थी ,लेकिन कुछ ही देर बाद तेजी लौटी आई और यह शाम तक जारी, जिसके चलते शेयर बाजार ने हरे निशान पर क्लोजिंग की। शाम के वक्त BSE का सेंसेक्स 316.64 अंक या 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 61461.48 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह, NSE का निफ्टी 89.55 अंक या 0.49 फीसदी बढ़त के साथ 18249.50 पर कारोबार समाप्त किया। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर बढ़त पर बंद हुए,जबकि मात्र 4 शेयरों में गिरावट रही।

आईटी इंडेक्स में रही सबसे अधिक बढ़त

मंगलवार को कारोबार में हर तरफ शेयरों में खरीदारी का माहौल रहा। निफ्टी के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। इसमें सबसे अधिक तेजी आईटी इंडेक्स में रही और यह 0.81 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा बैंक 0.26, ऑटो 0.39, फार्मा 0.33, एफएमसीजी 0.56 और फाइनेंशियल इंडेक्स 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि रियल्टी इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए और इनमें आज 1.22 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, मीडिया इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए।

टॉप गेनर्स व लूजर्स

शाम के कारोबार में टॉप गेनर्स की लिस्ट में IndusInd Bank, JSW Steel, NTPC, HDFC Life, UltraTech Cem., Titan Company व Adani Ports SEZ हैं। वहीं, टॉप लूजर्स की लिस्ट में BPCL, Nestle India, Power Grid, Power Grid, Kotak Bank, ONGC व HDFC Bank शामिल हैं।

एशियाई बाजारों में दिखा जुला असर

आज प्रमुख एशियाई बाजारों में मिला जुला असर रहा। SGX Nifty 0.23 फीसदी और निक्कई 0.74 फीसदी की बढ़त रही, जबकि हैंगसेंग में 0.87 गिरावट रही। वहीं, स्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.46 फीसदी तेजी रही तो कोस्पी 0.32 फीसदी कमजोर साबित हुए। इसके अलावा ताइवान वेटेड और शंघाई कंपोजिट हल्की गिरावट रही।

अमेरिकी बाजार रहे लाल निशान पर

अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। सोमवार को बाजार फिर गिरावट पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स 0.39 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ। Dow Jones में 45.41 अंक लुढ़कर 33,700.28 के लेवल पर बंद हुआ,जबकि Nasdaq Composite 1.09 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

सोना चांदी में आई तेजी

वहीं, कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन सोना चांदी के दाम में बढ़त आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बताया कि आज राजधानी दिल्ली में सोना 30 रुपये बढ़कर 52,731 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी 856 रुपये बढ़त कर 61,518 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story