×

Share Market Update Today: लगातार 4 दिन गिरावट पर बंद हुआ बाजार, 980 अंक टूटकर सेंसेक्स पहुंचा 59845 के स्तर पर

Share Market Update Today: आज कारोबार दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 1-1 फीसदी की अधिक गिरावट पर बंद हुए। प्रमुख एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली। वहीं, गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार लुढ़कर कर बंद हुए।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 23 Dec 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 23 Dec 2022 10:52 AM GMT)
Share Market Update Today
X

Share Market Update Today (सोशल मीडिया) 

Share Market Update Today: अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों में उच्च ब्याज दरों में बढ़ने का भय और चीन सहित कई देशों में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद से घरेलू शेयर बाजार भय के माहौल पर करोबार किया। बीते तीन दिन से लगातार गिरावट पर बंद होने के बाद घरेलू बाजार आज तगड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 60 हजार से नीचे गिरकर 59845 पर और निफ्टी 18 हजार से नीचे आकर 17806 के स्तर पर बंद हुआ।

ग्लोबल मार्केट से मिले खराब संकेतों के चलते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जबदरस्त बिकवाली का माहौल रहा,जिसके चलते तगड़ी गिरावट रही। शाम 3.30 बजे बीएसई का सेंसेक्स 980.93 अंक या 1.61 फीसदी टूटे हुए 59,845.29 के स्तर पर आकर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 320 अंक या 1.77 फीसदी की गिरावट के साथ 17806.80 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

मेटल इंडेक्स सबसे अधिक टूटे

शुक्रवार को बाजार में हर तरफ शेयरों में बिकवाली का माहौल रहा। निफ्टी के सभी प्रमुख इंडेक्स जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए। ऑटो इंडेक्स 2.54 फीसदी तक टूटकर बंद हुए। इसके अलावा आईटी 1.83 फीसदी, बैंक1.75 फीसदी, फार्मा 0.84 फीसदी और फाइनेंशियल इंडेक्स 1.39 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए। वहीं, मेटल और रियल्टी इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। इंडेक्सों में मेटल इंडेक्स सबसे अधिक 4.66 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 3.45 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए। अगर बात हैवीवेट शेयरों की करें तो इसमें भी गिरावट देखने को मिली।

टॉप गेनर्स व लूजर्स

शुक्रवार को टॉप गेनर्स की लिस्ट में Shilpa Medicare, Latent View Analytics Ltd., Brigade Ent., Suven Pharma, Thyrocare Tech., Aarti Drugs और Ajanta Pharma रहीं। वहीं, टॉप लूजर्स की लिस्ट में Adani Ports SEZ, Adani Ent., Hindalco, Tata Steel, Tata Motors, Coal India Ltd और Hero MotoCorp हैं।

एशियाई बाजार भी लुढ़के

शुक्रवार को प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को SGX Nifty में आधे फीसदी की गिरावट रही। निक्‍केई 225 इंडेक्स 1 फीसदी तक टूटे तो वहीं स्‍ट्रेट टाइम्‍स में 0.53 फीसदी और हैंगसेंग में 0.33 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा ताइवान वेटेड 1.45 फीसदी और कोस्‍पी 1.72 फीसदी की गिरावट पर कारोबार किया, जबकि शंघाई कंपोजिट फ्लैट पर रहे।

अमेरिकी बाजार में लौटी बिकवाली

लगातार पांच दिन तक बढ़त पर रहने के बाद फिर अमेरिकी बाजार में गिरावट लौटी है। गुरुवार को अमेरिकी बाजार कमजोर साबित हुए । Dow Jones 348.99 अंक की गिरावट के साथ 33,027.49 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स 1.45 फीसदी टूटकर बंद हुए, जबकि Nasdaq Composite दो फीसदी नीचे जाकर 10,476.12 पर बंद हुआ।

गुरुवार को गिरावट पर बंद हुआ था बाजार

इससे पहले बीते कारोबार सत्र में शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। गुरुवार सेंसेक्स 241.02 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 60,826.22 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 85.25 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 18,113.85 पर बंद हुआ था

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story