×

Share Market Update Today: ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर भारतीय शेयर बाजार बंद, सेंसेक्स और निफ्टी ने तोड़ा रिकॉर्ड

Share Market Update Today: हालांकि इससे पहले भी भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ है। बीते कारोबारी सत्र शुक्रवार को सेंसेक्स 20 अंकों की तेजी के साथ 62,293 पर बंद हुआ था और यह तब इसका ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड था।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 28 Nov 2022 10:09 AM GMT (Updated on: 28 Nov 2022 3:42 PM GMT)
Share Market Update Today
X

Share Market Update Today (सोशल मीडिया) 

Share Market Update Today: वैश्विक बाजार से मिले खराब संकेतों के बाद भी भारतीय शेयर बाजार ने एक नया कीर्तिमान बना दिया है। गिरावट के बाद बाजार में आई तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड पर बंद हुए। आज कारोबार में निफ्टी 18604 के पार चला गया तो सेंसेक्‍स ने 62701 का हाई बनाया। हालांकि बाद में कुछ गिरावट आ गई है, लेकिन उसके बाद भी बाजार ने रिकॉर्ड स्तर की क्लोजिंग की। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने सारे रिकॉर्ड तोड़े दिए। सुबह गिरावट पर कारोबार की शुरुआत करने बाद शाम को सेंसेक्स 182.21 अंक या 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 62,475.85 पर जाकर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी 41 अंक या 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 18,553.75 के स्तर पर जाकर बंद हुआ, जोकि सेंसेक्स और निफ्टी की अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है।

जानिए और कब बाजार ने बनाया रिकॉर्ड

इससे पहले पिछले 24 नवंबर को सेंसेक्स और बैंक निफ्टी ने रिकॉर्ड बनाया था और तब यह दोनों ऑलटाइम हाई पर जाकर बंद हुए थे। इससे पहले 17 अक्‍टूबर 2021 को निफ्टी ने 18604 के स्तर को छूकर बंद हुआ था। वहीं, 19 अक्‍टूबर 2021 को सेंसेक्‍स ने 62245 के स्तर पर जाकर ऑलटाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था। सोमवार को कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयर में से 15 शेयर हरे निशान पर बंद हुए, जबकि 15 शेयरों में गिरावट रही।

ऑटो इंडेक्स सबसे अधिक मजबूत

सोमवार को शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी रही। निफ्टी के अधिकांश प्रमुख इंडेक्स हरे निशान पर जाकर बंद हुए हैं। निफ्टी में शाम के वक्त सबसे अधिक बढ़त ऑटो इंडेक्स में रही और यह 0.61 फीसदी मजबूत होकर बंद हुए। इसके अलावा बैंक, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्सों में भी बढ़त पर बंद हुए। बैंक 0.08 फीसदी, फार्मा 0.20, एफएमसीजी 0.34 और रियल्टी इंडेक्स 0.07 फीसदी मजबूत होकर बंद हुए, जबकि मेटल इंडेक्स में गिरावट रही और 1.14 फीसदी टूटकर बंद हुए। वहीं, हैवीवेट शेयरों में मिक्स ट्रेंड देखने को मिला।

टॉप गेनर्स व लूजर्स

टॉप गेनर्स की लिस्ट में BPCL, RIL, Hero MotoCorp, Tata Consumer, SBI Life, Nestle India व Asian Paints रहे। वहीं टॉप लूजर्स की लिस्ट में Hindalco, JSW Steel, Apollo Hospital, Tata Steel, Bharti Airtel, HDFC Bank और Grasim Inds. शामिल हैं।

प्रमुख एशियाई बाजारों में गिरावट

सोमवार को प्रमुख एशियाई बाजारों में गिरावट रही। SGX Nifty 0.38 फीसदी, निक्‍केई 225 0.62 फीसदी, स्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.64 फीसदी और हैंगसेंग 1.92 फीसदी की गिरावट पर कारोबार कर रहे। इसके अलावा ताइवान वेटेड 1.21 फीसदी, कोस्‍पी 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ शंघाई कंपोजिट भी 1 फीसदी भी गिरावट पर रहे।

अमेरिकी बाजारों में दिखा मिला जुला असर

अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को मिक्स ट्रेंड दिखाई दिया था। कुछ बाजार गिरावट पर तो कुछ बाजार बढ़त पर बंद हुए थे। Dow Futures 153 अंकों की तेजी के साथ 34,347 के स्तर पर बंद हुआ था,जबकि S&P 500 इंडेक्‍स में 0.03 फीसदी की गिरावट आई थी और यह 4,026.12 अकों पर बंद हुआ। वहीं, Nasdaq भी गिरावट पर बंद हुए थे। इसमें 0.52 फीसदी गिरावट आई थी और यह 11,226.36 के अंकों पर बंद हुए था।

शुक्रवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार

इससे पहले बीते कारोबार सत्र में शेयर बाजार ऑल टाइम हाई पर जाकर बंद हुआ था। शुक्रवार को सेंसेक्स 20 अंकों की तेजी के साथ 62,293 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 28 अंक बढ़कर 18,512 के स्तर पर बंद हुआ था।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story