×

Share Market Update Today : शेयर बाजार ने फिर रचा इतिहास, सेंसेक्स 62648 के स्तर पर, निफ्टी ऑलटाइम हाई पर बंद

Share Market Update Today: कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स व निफ्टी हरे निशान पर हैं। एक बार फिर शेयर बाजार ने एक रिकॉर्ड बना दिया है। सेंसेक्स और निफ्टी आलटाइम हाई पर पहुंचकर बंद हुए हैं। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 29 Nov 2022 10:04 AM GMT (Updated on: 29 Nov 2022 10:43 AM GMT)
Share Market Update Today
X

Share Market Update Today (सोशल मीडिया)  

Share Market Update Today: भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखने को मिली है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ। कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए। शाम को BSE का सेंसेक्स 143.74 अंक या 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 62,948.54 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। वहीं, NSE का निफ्टी 42.30 अंक या 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 18,605.05 के स्तर पर बंद हुआ,जोकि सेंसेक्स और निफ्टी का ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड है। यह लगातार

इससे पहले बाजार ने सुबह तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। कुछ देर बाद बाजार में जबदरस्त खरीदानी देखने को मिली, जिसके बाद बाजार ने अपना ऑलटाइम हाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिन में सेंसेक्स 62724.02 अंकों के साथ अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पहुंचा। वहीं, निफ्टी 18,631.65 अंक को छू कर दिन का उच्चतम स्तर बनाया। इससे पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार अपने उच्चतम स्तर पर जाकर बंद हुआ था।

यह इंडेक्स बढ़त पर बंद

मंगलवार को कारोबार में हर तरफ खरीदारी का माहौल रहा है। निफ्टी कई प्रमुख इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। इसमें सबसे अधिक तेजी एफएमजीसी इंडेक्स में रही और आज यह 1.87 फीसदी मजबूत होकर बंद हुए । इसके अलावा आईटी 012, बैंक 0.08 फार्मा 0.72 और फाइनेंशियल इंडेक्स 0.16 फीसदी की बढ़त पर बंद हुए,जबकि ऑटो इंडेक्स में गिरावट रही है और यह 0.22 फीसदी टूटे हैं। इसके अलावा रियल्टी इंडेक्स भी गिरावट पर बंद हुए। वहीं, मीडिया और मेटल इंडेक्स में तेजी रही है। वहीं हैवी शेयरों की बात करें तो इसमें आज तेजी रही है।

टॉप गेनर्स व लूजर्स

आज जिन कंपनियों ने बढ़त पर कारोबार किया है, उसमें HUL, JSW Steel, Cipla, Britannia, Hero MotoCorp, Nestle India और Sun Pharma हैं। वहीं जिन कंपनियों के कारोबार में गिरावट रही है। उसमें IndusInd Bank, Bajaj Finserv, Coal India Ltd, Power Grid, Maruti Suzuki, Eicher Motors और L&T शामिल हैं।

एशियाई बाजारों में दिखा मिला जुला असर

आज प्रमुख एशियाई बाजारों में मिला जुला असर देखने को मिला है। SGX Nifty 0.25 फीसदी कमजोरी हुए तो वहीं स्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.82 फीसदी और हैंगसेंग 3.51 फीसदी की बढ़त रहे। जबकि निक्‍केई 225 में 0.58 फीसदी गिरावट पर रहे। इसके अलावा ताइवान वेटेड 0.18 फीसदी, कोस्‍पी 0.58 फीसदी और शंघाई कंपाजिट 1.87 फीसदी की बढ़त पर कारोबार किया।

अमेरिकी बाजार फिसले

उधर, अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुए। सोमवार को Dow Jones 498 अंकों की गिरावट के साथ 33,849.46 पर जाकर बंद हुआ है। वहीं, S&P 500 इंडेक्‍स 1.54 फीसदी नीचे जाकर 3,963.94 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि Nasdaq 1.58 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए।

कल भी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था बाजार

इससे पहले बीते कारोबारी सत्र सोमवार को भारतीय शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था। कल सेंसेक्स 62,701.40 का ऑल टाइम हाई बनाया था। निफ्टी 18,614.25 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story