×

Share Market Today: बाजार में थमी लगातार चार दिन की तेजी, सेंसेक्स टूटा 347 अंक, निफ्टी 18534 पर बंद

Share Market Today: आज बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 0.50 फीसदी से अधिक गिरावट पर बंद हुए।

Viren Singh
Published on: 31 May 2023 3:43 AM GMT (Updated on: 31 May 2023 4:06 PM GMT)
Share Market Today: बाजार में थमी लगातार चार दिन की तेजी, सेंसेक्स टूटा 347 अंक, निफ्टी 18534 पर बंद
X
Share Market Update Today (सोोशल मीडिया

Share Market Today: वैश्विक बाजार से मिले खराब संकेतों ने घरेलू शेयर बाजार में लगातार चार दिन की तेजी पर ब्रेक लगा दिया। इस वजह से मई महीने के आखिरी दिन एवं हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। दोनों इंडेक्स 0.50 फीसदी से अधिक टूटे।

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स में 346.89 अंक या 0.55 फीसदी की गिरावट रही और यह 62,622.24 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई निफ्टी में 99.45 अंक या 0.53 फीसदी की गिरावट रही और यह 18,534.40 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 19 शेयर लाल निशान पर बंद हुए, जबकि 11 शेयर बढ़त रहे। प्री ओपन सेशन में भी बाजार गिराटव पर था।

जानिए कौन इंडेक्स गिरावट पर हुए बंद

आज के कारोबार में निफ्टी के कई प्रमुख इंडेक्स बढ़त पर तो कई प्रमुख इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। इसमें सबसे अधिक गिरावट फाइनेंशियल इंडेक्स में रही और यह 0.82 फीसदी तक टूटे। इसके अलावा बैंक इंडेक्स भी गिरावट पर बंद हुए। इसमें 0.69 फीसदी मजबूत साबित हुए। हालांकि आईटी इंडेक्स 0.08 फीसदी, ऑटो 0.15 फीसदी, फार्मा 0.58 फीसदी और एफएमसीजी इंडेक्स में 0.23 फीसदी की तेजी रही। वहीं, मीडिया 0.31 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 0.76 फीसदी की तेजी पर बंद हुए, जबकि मेटल इंडेक्स 0.78 फीसदी तक टूटे। बात अगर हैवीवेट शेयरों की करें तो इसमें गिरावट रही।

इन कंपनियों में रही खरीदारी

बुधवार को जो कंपनियां बढ़त पर रहीं, उसमें Bharti Airtel, Kotak Bank, Britannia, Sun Pharma, SBI Life, Tech Mahindra और Asian Paints हैं। वहीं, जो कंपनियां गिरावट पर रहीं, उसमें ONGC, Axis Bank, SBI, RIL, HDFC, Hindalco व NTPC शामिल हैं।

बाजार में रही लगातार चार दिन तेजी

इससे पहले बीते कारोबारी सत्र में शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 123 अंक या 0.20% बढ़कर 62,969 पर बंद हुआ। व्यापक एनएसई निफ्टी 35 अंक या 0.19% बढ़कर 18,634 पर बंद हुआ। इसी के साथ बाजार लगातार चार दिन की तेजी पर बंद हुआ।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story