Share Market Update Today: बाजार धड़ाम…636 अंक नीचे जाकर सेंसेक्स 60657 पर हुआ बंद

Share Market Update Today: आज कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट पर बंद हुए। कारोबार में रही आज गिरावट के साथ निवेशकों को तगड़ा नुकसान हुआ है। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार लगातार दो दिन गिरावट पर बंद हुए। मंगलवार को भी अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद हुआ।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 4 Jan 2023 10:00 AM GMT (Updated on: 4 Jan 2023 10:50 AM GMT)
Share Market Update Today
X

Share Market Update Today (सोशल मीडिया)

Share Market Update Today: लगातार दो दिन की तेजी के बाद बुधवार को घरेलू बाजार में दबाव देखा। ग्लोबल मार्केट से मिले खराब संकेतों के चलते हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी जोरदार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए। शाम 3.30 बजे बीएसई का सेंसेक्स 636.75 अंक या 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 60657.45 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 189.60 अंक या 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 18,042.95 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 27 शेयर गिरावट पर बंद हुए।

गिरावट से निवेशकों को हुआ तगड़ा घाटा

बुधवार को शेयर बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को तगड़ा नुकसान हुआ। कारोबार बंद होने पर बुधवार को बीएसई लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 2,81,61,750.47 पर आ गया।

सारे इंडेक्स लाल निशान पर

बुधवार को बाजार में हर तरफ बिकवाली का माहौल रहा है। निफ्टी के सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। इंडेक्स में सबसे अधिक गिरावट मेटल इंडेक्स में रही और यह 2.11 फीसदी तक टूटकर बंद हुए। इसके अलावा आईटी इंडेक्स 0.98 फीसदी, बैंक 1.07 फीसदी, ऑटो 0.81 फीसदी, फार्मा 0.15 फीसदी, एफएमसीजी 0.66 फीसदी और फाइनेंशियल इंडेक्स 0.98 फीसदी गिरकर बंद हुए। वहीं, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स भी गिरावट पर बंद हुए और यह आज आधे फीसदी से अधिक टूटे। वहीं, हैवीवेट शेयर वाली कंपनियां भी गिरावट पर बंद हुईं।

इन कंपनियों के शेयर रहे गिरावट

बुधवार को जिन कंपनियों ने बढ़त पर कारोबार किया, उसमें Divis Labs, HDFC Life, Maruti Suzuki, Dr. Reddys, UltraTech Cem., TCS और Eicher Motors हैं। वहीं, जिन कंपनियों ने गिरावट पर कारोबार किय, उसमें JSW Steel, Hindalco, Coal India Ltd, Tata Steel, ONGC, Tata Motors और Power Grid शामिल हैं।

एशियाई बाजारों में मिक्‍स्‍ड ट्रेंड

प्रमुख एशियाई बाजारों में बुधवार को मिला जुला असर दिखाई दिया। SGX Nifty 0.28 फीसदी, निक्‍केई 1.42 फीसदी और स्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.03 फीसदी की गिरावट रही। जबकि हैंगसेंग मजबूती पर हैं और इसमें 2.10 फीसदी की बढ़त पर रहे। वहीं, ताइवान वेटेड भी बढ़त पर कारोबार किया। इसमें 0.04 फीसदी की बढ़त रही। इसके अलावा कोस्‍पी 1.28 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 0.38 फीसदी की बढ़त पर रहे।

अमेरिकी बाजारों में बिकवाली का दौर जारी

उधर, अमेरिकी बाजार में बिकवाली थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार की तरह मंगलवार को भी बाजार गिरावट पर बंद हुआ। Dow 10.88 अंक या 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 33,136.37 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स 15.36 अंक नीचे जाकर 3,824.14 पर बंद हुआ। वहीं, Nasdaq Composite में 80 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।



Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story