×

Sona-Chandi Ka Bhav: चांदी की कीमतों में गिरावट सोना आज भी स्थिर, ज्वेलरी खरीदने का यही है बेहतर समय

देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में आज 26 दिसंबर 2021 को एक बार फिर स्थिरता बनी हुई है। इस हफ्ते अब तक सोने की कीमतों में लगातार गिरावट या स्थिरता का ही दौर रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 26 Dec 2021 2:56 AM GMT
सोना-चांदी का भाव : gold silver rate today 16 march 2022 india delhi up lucknow me aaj sone chandi ka bhav newstrack
X

सोना-चांदी का भाव

Gold-Silver Price 26 December 2021 : देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में आज 26 दिसंबर 2021 को एक बार फिर स्थिरता बनी हुई है। इस हफ्ते अब तक सोने की कीमतों में लगातार गिरावट या स्थिरता का ही दौर रहा है।सिर्फ शुक्रवार को ही बढ़त देखने को मिली थी। वहीं दूसरी तरफ, चांदी की दरों (Chandi Ka Dam) में भी गिरावट देखी जा रही है। आइये जानते हैं, रविवार 26 दिसंबर 2021 को सोने-चांदी की नई प्राइस लिस्ट क्या संकेत दे रही है।

'गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के मुताबिक, 26 दिसंबर 2021 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना (Sone Ka Bhav) का भाव 51,800 रुपए है। यह बीते दो दिनों से उसी कीमत पर बरकरार है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 47,500 रुपए भी पूर्ववत ही है। जबकि दूसरी तरफ, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में आज एक बार फिर कमी देखने को मिल रही है।

गौरतलब है, कि मौजूदा वक्त में दुनिया के अधिकांश देशों में एक बार फिर कोरोना महामारी (Covid- 19) ने पैर पसार दिए हैं। भारत में भी इसका खतरा बढ़ता जा रहा है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के मामले देश में लगातार बढ़ रहे हैं। इसका असर कारोबारी संस्थानों पर भी प्रभावी रूप से दिखने लगा है। इसी वजह से देश के शेयर बाजार में भी भारी उथल-पुथल का का दौर देखने को मिल रहा है। शेयर बाजार में निवेशक सहमे हुए हैं। वो किसी प्रकार का कोई जोखिम लेना नहीं चाहते। ऐसे ही कई कारक हैं, जो देश के सर्राफा बाजार को भी प्रभावित कर रहे हैं। दूसरी तरफ, खरमास की वजह से देश में अब शादियां थम गई हैं। इसका असर भी सोना-चांदी के बाजार पर देखने को मिल रहा है। शेयर बाजार की वर्तमान स्थितियों को देखते हुए कई निवेशकों ने सोने (sone ka bhav) और चांदी (chandi ka bhav) में निवेश को ही बेहतर विकल्प के तौर पर अपनाया है। बाजार के विशेषज्ञ भी शेयर बाजार के दबाव से बचने के लिए सोना-चांदी (gold aur silver ka rate) में निवेश को ही बेहतर मान रहे हैं।

आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai) Aaj Chandi Ka Dam)-

बीते कुछ हफ्तों में चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीच-बीच में इस धातु की कीमतों में उछाल आ जाता है। आज चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार 26 दिसंबर 2021 को सफेद धातु चांदी की कीमत 62,300 रुपए प्रति किलोग्राम है। यह पूर्व की कीमत 62,400 से 100 रुपए कम है।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

-01 ग्राम सोने की कीमत 4,619 रुपए

-08 ग्राम सोने की कीमत का भाव 36,952 रुपए

-10 ग्राम सोने की कीमत 46,190 रुपए

-100 ग्राम सोने की कीमत 4,61,900 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

-01 ग्राम सोने की कीमत 4,909 रुपए

-08 ग्राम सोने की कीमत का भाव 39,272 रुपए

-10 ग्राम सोने की कीमत 49,090 रुपए

-100 ग्राम सोने की कीमत 4,90,900 रुपए

देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में आज क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

-चेन्नई में आज 49,650 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,510 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-मुंबई में 48,300 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,300 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-दिल्ली में 51,800 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,500 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-कोलकाता में 50,150 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,450 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-बेंगलुरु में 49,480 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,350 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-हैदराबाद में 49,480 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,350 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-केरल में 49,480 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,350 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-अहमदाबाद में 49,630 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,850 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-पटना में 48,940 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,410 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story