×

Gold Silver Rate Today : चांदी में 1500 रुपए का जबरदस्त उछाल, सोना भी चढ़ा, जानें आपके शहर में क्या है भाव

देश के सर्राफा बाजार में आज गुरुवार, 20 जनवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद उछाल देखने को मिला। पीली धातु का भाव आज एक दिन पहले की कीमत से ऊपर गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 20 Jan 2022 2:16 AM GMT
silver rate aaj ka
X

silver rate aaj ka

Gold-Silver Price 20 January 2022 :देश के सर्राफा बाजार में आज गुरुवार, 20 जनवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद उछाल देखने को मिला। पीली धातु का भाव आज एक दिन पहले की कीमत से ऊपर गया है।वहीं दूसरी ओर, आज चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में बड़ी उछाल देखने को मिली। तो,आइये जानते हैं, गुरुवार, 20 जनवरी 2022 को सोने-चांदी की नई दरें क्या संकेत दे रही।

गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 20 जनवरी 2022 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Sone Ka Bhav) का भाव 51,500 रुपए है। यह अपने कल के भाव से 70 रुपए प्रति 10 ग्राम अधिक है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 47,150 रुपए है। यह भी अपनी एक दिन पहले की कीमत से 110 रुपए प्रति 10 ग्राम ऊपर दिखाई दे रहा है। वहीं, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में बढ़ी बढ़त देखने को मिल रही है।

कई कारक प्रभावित करते हैं धातुओं के भाव

इस हफ्ते सोने और चांदी के भाव में अब तक मामूली बढ़त या स्थिरता देखने को मिल रहे थे। लेकिन आज चांदी की कीमतों में फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दूसरी तरफ, अब नए साल में मकर संक्रांति के बाद शुभ कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। बाजार को उम्मीद है कि इसका सकारात्मक असर सोना-चांदी पर भी देखने को मिलेगा। वहीं, कोरोना के नए वेरिएंट के कारण शेयर बाजार में बीच-बीच में हुई हलचल की वजह से कई निवेशकों ने सोने (sone ka bhav) और चांदी (chandi ka bhav) में निवेश को ही बेहतर विकल्प माना। बाजार विशेषज्ञों की भी राय है, कि छोटे हों या बड़े कैसे भी निवेशक हों, इस समय इन धातुओं की खरीद की रणनीति अपना सकते हैं।

आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai Aaj Chandi Ka Dam)

चांदी की कीमतों में आज 20 जनवरी 2022 को बड़ी उछाल देखने को मिल रही है। गुरुवार को सफेद धातु की कीमत 63,200 रुपए प्रति किलोग्राम है। यह एक दिन पहले के भाव से 1,500 रुपए अधिक है। एक दिन पहले चांदी के एक किलोग्राम की कीमत 61,700 रुपए थी। इस प्रकार आज चांदी ने बाजार में बड़ी बढ़त बनाई है।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,590 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 36,720 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 45,900 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,59,000 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,880 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 39,040 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 48,800 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,88,000 रुपए

देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में आज क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

-चेन्नई में आज 49,560 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,430 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-मुंबई में 49,160 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,160 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-नई दिल्ली में 51,500 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,250 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-कोलकाता में 50,100 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,400 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-बेंगलुरु में 49,200 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,100 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-हैदराबाद में 49,200 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,100 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-केरल में 49,200 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,100 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-अहमदाबाद में 49,520 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,650 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-पटना में 48,920 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,400 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story