TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Gold Silver Rate Today : सोना आज 200 रुपए सस्ता तो चांदी में 1,700 रुपए की गिरावट, यहां देखें अपने शहर का भाव

देश के सर्राफा बाजार में शुक्रवार 07 जनवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में एक बार फिर कमी देखने को मिल रही है। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार को पीली धातु की कीमतों में अच्छी वृद्धि रही थी।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 7 Jan 2022 2:12 AM GMT
silver rate aaj ka
X

silver rate aaj ka

Gold-Silver Price 07 january 2022: देश के सर्राफा बाजार में शुक्रवार 07 जनवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में एक बार फिर कमी देखने को मिल रही है। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार को पीली धातु की कीमतों में अच्छी वृद्धि रही थी। दूसरी ओर, चांदी की दरों (Chandi Ka Dam) में बहुत बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। तो, आइये जानते हैं, शुक्रवार 07 जनवरी 2022 को सोने-चांदी की नई प्राइस लिस्ट क्या संकेत दे रही है।

'गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 07 जनवरी 2022 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना (Sone Ka Bhav) का भाव 51,400 रुपए है। यह एक दिन पहले की कीमत से 180 रुपए कम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 47,100 रुपए है। यह अपने एक दिन पहले की कीमत से 200 रुपए कम है। वहीं दूसरी तरफ, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में आज कमी देखने को मिल रही है। चांदी अपने कल के भाव से काफी नीचे चला गया है।

हाल के दिनों में सोने के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रही है। जबकि, कमोबेश चांदी की कीमतों में भी यही हाल है। दूसरी तरफ, खरमास की वजह से देश में शादियां थम गई हैं। इसका व्यापक असर भी सोना-चांदी के बाजार पर देखने को मिल रहा है। वहीं, एक अन्य फैक्टर, शेयर बाजार का भी है। जहां वर्तमान स्थितियों के मद्देनजर कई निवेशकों ने सोने (sone ka bhav) और चांदी (chandi ka bhav) में निवेश को बेहतर विकल्प माना है। एक रिपोर्ट में विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है, कि निवेशकों को इस समय गिरावट में खरीद की रणनीति अपनानी चाहिए। विशेषज्ञ सोना-चांदी के वर्तमान रेंज को खरीदारी के लिए सबसे बेहतर मान रहे हैं।

आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai) Aaj Chandi Ka Dam)

चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रहा है। शुक्रवार 07 जनवरी को सफेद धातु की कीमत 60,600 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। यह कल के भाव से 1,700 रुपए कम है। इससे पहले, हफ्ते के शुरुआती दो दिनों में चांदी की कीमतों में कुल 1,000 रुपए की कमी दिखाई दे रही थी। हालांकि, इस बीच में कीमत में थोड़ी उछाल आई थी।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,579 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 36,632 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 45,790 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,57,900 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,869 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 38,952 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 48,690 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,86,900 रुपए

देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में आज क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

-चेन्नई में आज 49,230 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,170 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-मुंबई में 48,830 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,830 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-नई दिल्ली में 51,400 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,100 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-कोलकाता में 49,750 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,050 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-बेंगलुरु में 49,040 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 44,950 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-हैदराबाद में 49,040 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 44,950 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-केरल में 49,040 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 44,950 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-अहमदाबाद में 49,160 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,450 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-पटना में 48,660 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,140 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story