TRENDING TAGS :
Gold Silver Rate Today : चांदी में 800 रुपए की रिकॉर्ड वृद्धि, सोना 550 अंक टूटा, खरीदने से पहले यहां देख लें अपने शहर का भाव
देश के सर्राफा बाजार में आज मंगलवार, 15 फरवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में बड़ी गिरावट देखने को मिली। पीली धातु का भाव आज अपने एक दिन पहले की कीमत से नीचे जाता दिखाई दे रहा है।
gold-silver price
Gold-Silver Price 15 February 2022: देश के सर्राफा बाजार में आज मंगलवार, 15 फरवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में बड़ी गिरावट देखने को मिली। पीली धातु का भाव आज अपने एक दिन पहले की कीमत से नीचे जाता दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी ओर, आज चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में एक बार फिर बड़ी उछाल दिख रही है। चांदी की कीमतों में इस हफ्ते भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आइये जानते हैं मंगलवार, 15 फरवरी 2022 को सोने-चांदी की नई दरें क्या संकेत दे रही हैं।
गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 15 फरवरी 2022 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Sone Ka Bhav) का भाव 50,510 रुपए है। यह अपने पिछले दिनों के भाव से 550 रुपए नीचे है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 46,300 रुपए है। यह भी अपने कल के भाव से 510 रुपए नीचे देखा जा रहा है। दूसरी तरफ, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में आज बड़ी उछाल दर्ज की गई।
शादियों का सीजन शुरू, मांग बढ़ने की उम्मीद
इस हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। इससे पहले, सोमवार को सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिली थी। वहीं, आज चांदी की कीमतों में बड़ी उछाल देखने की मिल रही है। सोमवार को चांदी की कीमतों में गिरावट दिखाई दे रहा था। वहीं, देश में अब शादी-ब्याह सहित शुभ लग्नों की शुरुआत हो चुकी है। बाजार को भी सकारात्मक असर की उम्मीद है। आने वाले दिनों में धातुओं की खरीद में वृद्धि की उम्मीद बाजार लगाए बैठा है।
आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai Aaj Chandi Ka Dam)
चांदी की कीमतों में आज 15 फरवरी 2022 को वृद्धि देखने को मिल रही है। आज, मंगलवार को सफेद धातु की कीमत 63,800 रुपए प्रति किलोग्राम है। यह अपने कल के भाव से 800 रुपए प्रति किलोग्राम ऊपर चला गया। बता दें, कि कल यानी सोमवार को चांदी की कीमतों में 4400 रुपए प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। हाल के दिनों में चांदी की कीमतों में बड़े उतार-चढाव देखने को मिले हैं।
देश में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)
01 ग्राम सोने की कीमत- 4,630 रुप
08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 37,040 रुपए
10 ग्राम सोने की कीमत- 46,300 रुपए
100 ग्राम सोने की कीमत- 4,63,000 रुपए
देश में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)
01 ग्राम सोने की कीमत- 5,051 रुपए
08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 40408 रुपए
10 ग्राम सोने की कीमत- 50510 रुपए
100 ग्राम सोने की कीमत- 50,5100 रुपए
देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में आज क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)
-चेन्नई में आज 51220 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,950 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।
-मुंबई में 50,510 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,300 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।
-नई दिल्ली में 50,510 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,300 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।
-कोलकाता में 50510 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,300 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।
-बेंगलुरु में 50510 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,300 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।
-हैदराबाद में 50510 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,300 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है
-केरल में 50510 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,300 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।
-अहमदाबाद में 50450 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,250 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।
-पटना में 50450 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,250 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।
इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)
इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates) अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।