×

Gold Silver Price: यूपी में सोना 70 हजार पार, चांदी भी उछली, अब जानें अपने शहर का 24 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं।

Viren Singh
Published on: 4 April 2024 1:36 AM GMT
Gold Silver Price
X

Gold Silver Price (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price: अगर देश में लोकसभा चुनाव की वजह से राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हैं तो वहीं भारतीय सर्राफा बाजार में भी सोने ने तहलका मचाया हुआ है। बीते कुछ दिनों से जारी सोने की रिकॉर्ड वृद्धि से खरीदारों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। यूपी सहित राष्ट्रीय बाजार में सोना 70 हजार के पार निकल गया है, जोकि इसमें अपना अब तक का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बना लिया है। इस बीच, यूपी सर्राफा बाजार में 04 अप्रैल को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। जारी हुए रेट के मुताबिक, आज भी सोने के भाव में जोरदार की तेजी आई है।

सोना इतना हुआ महंगा

मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी सर्राफा बाजार में सोना 700 रुपए उछला, जबकि चांदी में 2 हजार रुपये किलो की तेजी आई है। लखनऊ शहर में 24 कैरेट सोना 760 रुपये तेज होकर 70,020 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 750 रुपये महंगा होकर 64,250 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले बुधवार को शहर में 24 कैरेट सोना 69,260 रुपये 10 ग्राम पर था तो वहीं 22 कैरेट सोना 63,500 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड किया था।

400 रुपए महंगी

लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी मे लगातार रेट बढ़ने के बाद गुरुवार को इसमें जोरदार की तेजी आई है। गुरुवार को चांदी 2 हजार रुपए किलो महंगी हुई है। इसके बाद यह 81 हजार रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले बुधवार को भी इसमें तेजी आई थी और 79 हजार रुपय पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

64,250 (22 कैरट)

70,020 (24 कैरट)

आगरा

64,250 (22 कैरट)

70,020 (24 कैरट)

नोएडा

64,250 (22 कैरट)

70,020 (24 कैरट)

गाजियाबाद

64,250 (22 कैरट)

70,020 (24 कैरट)

वाराणसी

64,250 (22 कैरट)

70,020 (24 कैरट)

मथुरा

64,250 (22 कैरट)

70,020 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story