×

Gold Silver Price Today: यूपी में आम लोगों से दूर हुआ सोना-चांदी, गोल्ड बना 71 हजारी, चांदी का ये है दाम

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं।

Viren Singh
Published on: 7 April 2024 1:39 AM GMT
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today: चैत्र नवरात्रि से पहले लोगों को सोना और चांदी के भाव से जोरदार का झटका मिला है। यूपी में बीते कुछ दिनों से सोने के भाव में जोरदार की तेजी देखने को मिली रही है, जिसके बाद यह अपने उच्चतम भाव पर पहुंच गया है। प्रदेश में रविवार को सोना चांदी के दाम में जोरदार की तेजी आई है। सर्राफा बाजार में छुट्टी वाले दिन सोना 1300 रुपये अधिक उछला है, जबकि चांदी 1800 रुपये महंगी हुई है। इस तेजी के बाद सोना और चांदी ने अपना अब तक ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बना लिया है। ऐसे में अगर आप बाजार सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो आज आपको अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे।

लखनऊ में सोना 1300 रुपये उछला

लखनऊ बुलियन मार्केट में सोने के भाव में रविवार को जबरदस्त तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 1310 रुपये महंगा होकर 71,440 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोना 1200 रुपए तेज होकर 65,500 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। यह दोनों गोल्ड का अब तक सबसे उच्च भाव है। इससे पहले शनिवार को इसमें कुछ पैसों की गिरावट आ आई थी। तब 24 कैरेट सोना 70,130 रुपए और 22 कैरेट सोना 64,300 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी हुई 83 हजार पर

लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में भी तेजी आई है। रविवार को 999 प्योरिटी वाली चांदी 1800 रुपये किलो उछली है। इसके बाद यह 83,500 रुपये किलो पर पहुंच गई, जो कि इसका अब तक सबसे उच्चतम रेट है। इससे पहले शनिवार को इसमें कुछ रुपयों की गिरावट आई थी और यह 300 रुपये कम होकर 81,700 रुपये किलो पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

64,250 (22 कैरट)

70,020 (24 कैरट)

आगरा

64,250 (22 कैरट)

70,020 (24 कैरट)

नोएडा

64,250 (22 कैरट)

70,020 (24 कैरट)

गाजियाबाद

64,250 (22 कैरट)

70,020 (24 कैरट)

वाराणसी

64,250 (22 कैरट)

70,020 (24 कैरट)

मथुरा

64,250 (22 कैरट)

70,020 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story